करिश्मा कपूर को एक्स हसबैंड के साथ डिनर डेट पर देख आग बबूला हुए लोग, बोले- ये अच्छा ट्रेंड है

    करिश्मा कपूर और संजय कपूर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग बुरी तरह से भड़क गए हैं। 

    करिश्मा कपूर को एक्स हसबैंड के साथ डिनर डेट पर देख आग बबूला हुए लोग, बोले- ये अच्छा ट्रेंड है

    बॉलीवुड में अकसर देखा गया है कि कुछ सेलेब्स ऐसे हैं जोकि अपने एक्स से रिश्ता खत्म होन के बाद भी उनके साथ कई बार स्पॉट हो जाते हैं। इस लिस्ट में करिश्मा कपूर और उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। हम सभी को ये पता है कि इन दोनों का रिश्ता बेहद ही खराब नोट पर खत्म हुआ था। इन सबके बीच दोनों हाल ही में डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे। दोनों को एक साथ देख फैंस का दिमाग खराब हो गया और उन्होंने दोनों को बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

    दरसअल रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें करिश्मा रेस्टोरेंट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। आउटिंग के लिए करिश्मा प्रिंटेड फ्लोरल आउटफिट और ब्लैक हील्स पहने नजर आईं। उन्होंने अपने साथ एक बैग भी कैरी करके रखा हुआ था। सामने आए वीडियो में करिश्मा पैपराजी को देखकर मुस्कुराई। वीडियो में उन्हें 'थैंक यू' बोलते हुए भी देखा गया था। हालांकि संजय उनकी कार के पास खड़े थे, लेकिन दोनों ने एक-दूसरे से बात नहीं की। वहीं, दूसरे वीडियो में करिश्मा की बेटी समायरा कपूर भी अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं। समायरा ब्लैक ड्रेस और व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए उस वक्त दिखाई दी। आप भी यहां देखिए करिश्मा कपूर और संजय कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो यहां। 

    करिश्मा कपूर और संजय कपूर के वीडियो पर लोग हुए गुस्सा

    करिश्मा कपूर और संजय कपूर के वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बहुत अच्छा ट्रेंड है शादी करो पति बनाओ तलाक दो फिर दोस्त बन जाओ। क्या बकवास लोग और बकवास बाते हैं। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए वीडियो पर लिखा- करिश्मा कपूर बहुत अच्छी है। इस आदमी को शर्म आनी चाहिए। अब आया। बच्चे बड़े होने के बाद में? जब बच्चे पालने के वक्त ये आदमी अपनी जिंदगी में मजे ले रहा है? इस आदमी को बच्चों की चिंता नहीं थी। घटिया इंसान।

    Tags