करिश्मा कपूर ने अपनी सौतन प्रिया सचदेव और एक्स हसबैंड के साथ किया लंच, बच्चे भी आये नज़र

    करिश्मा ने की संजय की दूसरी पत्नी और बेटे से मुलाकात 

    करिश्मा कपूर ने अपनी सौतन प्रिया सचदेव और एक्स हसबैंड के साथ किया लंच, बच्चे भी आये नज़र

    90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने एक्टिंग करियर में शानदार फिल्में दी जिनसे वो खूब सफल हुईं। लेकिन निजी जिंदगी में एक्ट्रेस के हाथों सफलता नहीं लगी और संजय कपूर से शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गये। अब ऐसे में करिश्मा अकेले ही बेटी समायरा और बेटे कियान की देखभाल कर रही हैं। दूसरी तरफ संजय ने भी प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी जिससे उन्हें एक बेटा है। आमतौर पर आपने सौतनों को मिलते हुए कम ही देखा होगा। लेकिन आज लंच डेट पर करिश्मा अपने एक्स हसबैंड संजय से मिलने दोनों बच्चों के साथ पहुंचे। वहीं संजय भी अपनी बीवी प्रिया और बेटे के साथ नज़र आये। देखिये-

    ऐसा कम ही देखा गया है कि तलाक या अलग होने के बाद कपल में इतनी समझ देखी गई है। लेकिन करिश्मा और संजय अपने दोनों बच्चों के लिए पति-पत्नी न बन कर बल्कि उनके पेरेंट्स बनकर साथ खड़े हैं। वैसे हाल में समायरा ने अपना 18वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। ऐसे में ये लंच डेट समायरा के 18 साल के होने की भी हो सकती है।

    बता दें, करिश्मा और संजय ने साल 2003 में शादी की थी। दोनों ने करीब 13 साल तक शादी में रहने के बाद साल 2016 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में ही रह रही हैं। वहीं संजय ने प्रिया से दूसरी शादी कर अपनी जिंदगी आगे बढ़ा ली। दोनों का एक बेटा भी है जो इस साल 5 साल का होने वाला है।-

    Tags