35 साल तक एक दूसरे से अलग रहने के बाद बुढ़ापे में साथ आये रंधीर और बबीता कपूर, महीनों से रह रहे हैं साथ

    35 साल पहले इसलिए रंधीर से अलग और कपूर खानदान छोड़ चुकी थीं बबिता 

    35 साल तक एक दूसरे से अलग रहने के बाद बुढ़ापे में साथ आये रंधीर और बबीता कपूर, महीनों से रह रहे हैं साथ

    करीना और करिश्मा कपूर के पेरेंट्स एक्टर रंधीर कपूर और बबीता पिछले कई सालों तक अलग रहने के बाद अपने बुढ़ापे में एक दूसरे का सहारा बन गये हैं। 80 के दशक में बबीता ने रंधीर और कपूर खानदान का बंगला छोड़ दिया था। वो अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना के साथ मुंबई के लोखंडवाला में स्थित एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई थीं। दोनों आपसी कारणों की वजह से 35 साल तक एक दूसरे से अलग रहने के बाद अब बांद्रा के एक अपार्टमेंट में साथ रह रहे हैं।

    हैरानी वाली बात ये है कि रंधीर और बबीता पिछले 7 महीनों से साथ हैं। लेकिन इस बारे में कोई खबर नहीं है। रंधीर कपूर कुछ महीनों पहले मुंबई के चेम्बूर में स्थित अपने पुश्तैनी घर को छोड़ कर बेटियों के पास बांद्रा के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गये थे। उसी दौरान बबीता कपूर भी उनके साथ रहने आ गई। दोनों 35 साल तक एक दूसरे से अलग होने के बाद अब बुढ़ापे में एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं।

    बबीता कपूर सालों से रंधीर कपूर से दूर और पुश्तैनी बंगले से दूर रह रही थीं। लेकिन इतने सालों में उन्होंने कभी भी कपूर परिवार की बड़ी बहू की जिम्मेदारी नहीं छोड़ी। वो घर की बड़ी सदस्य की तरह हर खुशी और मुश्किलों में साथ खड़ी रही। सास कृष्णा राज कपूर के निधन के मौके पर भी और जब ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने दुनिया छोड़ी थीं तब भी। बबीता ने अपनी जिम्मेदारी हमेशा निभाई।

    Tags