इंडियन आइडल के सेट पर फूट फूट कर क्यों रोईं करिश्मा कपूर? वीडियो देख फैंस भी हुए भावुक

    करिश्मा कपूर इंडियन आइडल के सेट पर जाकर फूट फूट कर रोईं, जज भी हो गए इमोशनल

    इंडियन आइडल के सेट पर फूट फूट कर क्यों रोईं करिश्मा कपूर? वीडियो देख फैंस भी हुए भावुक

    इन दिनों सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और सेलेब्स का भी ये फेवरेट स्पॉट बनता जा रहा है। हाल ही में रणबीर कपूर अपनी एनिमल को-स्टार रश्मिका मंदाना के संग सेट पर पहुंचे थे और अब उनकी कजन करिश्मा कपूर भी इस शो का हिस्सा बनी ही हैं। लेकिन वो इस शो पर आकर इतनी भावुक हो गईं कि रोने लगीं। 

    सोनी टीवी ने इंडियन आइडल का एक प्रोमो जारी किया है जिसमें महिमा नाम की कंटेस्टेंट की परफोर्मेंस दिखाई गई है। वो राजकपूर के गेटअप में आती हैं जो उनका फिल्म मेरा नाम जोकर में रोल था। इस फिल्म में राज कपूर ने राजू एक जोकर का रोल किया था। इस गेटअप में महिमा आती हैं और जीना यहां मरा यहां गाना गाती हैं। ये परफोर्मेंस सबको इमोशनल कर देती है। करिश्मा कपूर तो फूट फूट कर रोने ही लगती हैं। 

    करिश्मा कहती हैं कि ये जो गाना है जीना यहां मरना यहां, हम सब यही हैं। यानी सबको यहीं जीना है, यहीं मर जाना है। करिश्मा अपने दादा का यहां तहदिल से शुक्रिया करते भी नजर आती हैं। करिश्मा के साथ साथ श्रेया घोसाल भी इमोशनल होते दिखाई देती हैं। फैंस अब इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    करिश्मा कपूर वैसे हाल ही में अपनी बहन करीना कपूर के साथ स्पॉट हुई थीं। 90 के दशक की अदाकार को आज भी लोग प्यार देते हैं। वो जब भी स्पॉट होती हैं, पैपराजी उनके पीछे लग जाते हैं। करिश्मा कपूर फिलहाल रिएलिटी शोज में ही नजर आती हैं और वो एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं।

    इसी शो पर जब करिश्मा कपूर से पहले रणबीर कपूर आए थे तो वो भी एक परफोर्मेंस से इतना ज्यादा टच हो गए थे कि उन्होंने उस नेत्रहीन कंटेस्टेंट के जाकर सीधा पैर ही छू लिए थे। उन्होंने कंटेस्टेंट की जमकर तारीफ की थी जिसने रणबीर की फिल्म तमाशा का गाना अगर तुम साथ हो गाया था। 

    Tags