बप्पा की आरती के दौरान जमकर मंजीरे बजाते दिखे जैकी श्रॉफ और पंकज त्रिपाठी, इन सितारों ने भी मचाया धमाल

    हाल ही में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने घर पर पधारे बप्पा के दर्शन के लिए घर के दरवाजे खोले थे। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे सीएम के घर बप्पा के दर्शन पर पहुंच गए। 

    बप्पा की आरती के दौरान जमकर मंजीरे बजाते दिखे जैकी श्रॉफ और पंकज त्रिपाठी, इन सितारों ने भी मचाया धमाल

    देशभर में इस समय गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। ऐसे में भला बॉलीवुड कैसे पीछा रह सकता है। बॉलीवुड सितारों पर बीते एक हफ्ते से बप्पा का खुमार चढ़ा हुआ है। बॉलीवुड सितारे बार बार बप्पा के दर्शन करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अंबानी परिवार ने बप्पा का स्वागत किया था। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे अंबानी परिवार से मिलने जा पहुंचे थे। इसी बीच महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने बप्पा का स्वागत किया है। बप्पा के दर्शन करने के लिए एकनाथ शिंदे ने बॉलीवुड सितारों को भी न्योता दिया था। ऐसे में बॉलीवुड सितारे बिना देर किए एकनाथ शिंदे के घर जा पहुंचे। 

    यहां पर बॉलीवुड सितारे बप्पा के हाथ जोड़कर दर्शन करते दिखे। वहीं कुछ सितारों ने तो बप्पा की आरती में भी हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ, पंकज त्रिपाठी, अर्जुन रामपाल और सुनील शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जैकी श्रॉफ, पंकज त्रिपाठी, अर्जुन रामपाल और सुनील शेट्टी एक साथ मिलकर आरती के दौरान मंजीरे बजाते नजर आ रहे हैं।

    जैकी श्रॉफ, पंकज त्रिपाठी, अर्जुन रामपाल और सुनील शेट्टी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ ने एक साथ एकनाथ शिंदे के घर में एंट्री करके सबको चौंका दिया। अब शाहरुख खान और सलमान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने बप्पा के दर्शन करने के लिए एकनाथ शिंदे के घर पहुंचीं। इस लिस्ट में शहनाज गिल, अमीषा पटेल, पूजा हेगड़े, रश्मि देसाई, अर्पिता खान, श्रेया शरन, अदा शर्मा और काजल अग्रवाल का नाम शामिल है।

    इन सभी हसीनाओं ने एकनाथ शिंदे के इस इवेंट को ग्लैमर से भर दिया। अब सोशल मीडिया पर इन अदाकाराओं की तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस इन सितारों के देसी लुक से नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं।

    Tags