टूटी टांग के साथ व्हीलचेयर पर इवेंट में पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, लोगों बोले- सबसे बड़ी नौटंकी

    शिल्पा शेट्टी की टांग टूट चुकी है। इसके बावजूद एक्ट्रेस इवेंट में मेकअप करके वेलड्रेस होकर पहुंची गई। यहीं चीज अब लगता है कि फैंस को रास नहीं आ रही। 

    <p>शिल्पा शेट्टी हुई ट्रोल&nbsp;</p>

    शिल्पा शेट्टी हुई ट्रोल&nbsp;

    शिल्पा शेट्टी की एक टांग टूट चुकी है इसके बावजूद भी वो शनिवार की रात एक इवेंट में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस व्हीलचेयर पर बैठी हुई दिखाई दी। एक्ट्रेस इस दौरान कुछ घबराई हुई दिखाई दी क्योंकि उन्हें इस बात का डर था कि कोई उनके पैर के नजदीक ना आ जाए। इससे जुड़ा वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस ने एक्ट्रेस की क्लास लगाना शुरू कर दी। शिल्पा शेट्टी का ये वीडियो देखकर लोग गुस्सा हो गए। कुछ लोगों ने तो ताना मारते हुए ये तक कहा दिया कि ये साल की सबसे बड़ी नौटंकी है। 

    शिल्पा शेट्टी का ये टूटी टांग वाला वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- टांग टूट गई है फिर भी इन लोगों को पब्लिसिटी करनी है। एक यूजर ने तो शिल्पा शेट्टी के मेकअप और ड्रेस को लेकर ही सवाल खड़े कर दिए। उनसे पूछा कि टांग टूटने के बाद ये इतनी ड्रेसअप कैसी हुई। वहीं, एक यूजर ने तो शिल्पा शेट्टी को सलाह दी- घर पर रह लेती। ये सब करने की क्या जरूरत थी। वहीं, एक यूजर ने बोला- टांग से ज्यादा जरूरी मेकअप था। 

    आपकी जानकारी के लिए बात दें कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी अपनी टूटी टांग के साथ योग करती हुई दिखाई दी थी। योग करते हुए का वीडियो खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो में शिल्पा शेट्टी यह कहती हुई नजर आई थी कि पैर टूटा है पर हौसला नहीं योगा ही सही। इसके अलावा एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, "10 दिन के आराम के बाद, मुझे एहसास हुआ कि स्ट्रेचिंग न करने के लिए कोई बहाना पर्याप्त नहीं है। भले ही मुझे चोट लगी हुई है, लेकिन मैंने पर्वतासन की रेगुलर एक्सरसाइज करने का फैसला किया, इसके बाद उत्थिता पाश्र्वकोणासन, और भारद्वाजसन के साथ योगाभ्यास खत्म किया।"

    Tags