दो साल बाद माँ से मिली 'निकम्मा' स्टारर शर्ली सेतिया, बेटी की फिल्म देखने सात समुंद्र पार कर पहुंची

    शर्ली सेतिया की पहली फिल्म देखने उनकी माँ विदेश से भारत आई हैं। वहीं शर्ली ने भी दो साल बाद माँ को एयरपोर्ट पर ही गले लगा लिया। दो सालों तक अपनी माँ से दूर रही थीं शर्ली। अब फिल्म रिलीज़ के दौरान माँ उनसे मिलने पहुंच गई। देखिये ये क्यूट वीडियो-

    दो साल बाद माँ से मिली 'निकम्मा' स्टारर शर्ली सेतिया, बेटी की फिल्म देखने सात समुंद्र पार कर पहुंची

    शिल्पा शेट्टी, अभिमन्यु दासानी और शर्ली सेतिया स्टारर फिल्म ‘निकम्मा’ जल्द थिएटर में रिलीज़ होने वाली है। एक्टर्स अलग जगहों पर जाकर फिल्म प्रोमोट कर रहे हैं। इस बीच एक बेहद ही प्यारा वीडियो आया है। शर्ली सेतिया की पहली फिल्म देखने उनकी माँ विदेश से भारत आई हैं। वहीं शर्ली ने भी दो साल बाद माँ को एयरपोर्ट पर ही गले लगा लिया। दो सालों तक अपनी माँ से दूर रही थीं शर्ली। अब फिल्म रिलीज़ के दौरान माँ उनसे मिलने पहुंच गई। देखिये ये क्यूट वीडियो-

    शर्ली पेशे से सिंगर हैं और कई शानदार गाने गा चुकी हैं। अब वो फिल्म ‘निकम्मा’ में एक्टिंग करती दिखेंगी। ट्रेलर उन्हें पसंद किया गया था। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है। फिलहाल आप ये प्यारा वीडियो देखिये-

    बता दें, निकम्मा सुपर-हिट तेलुगु फिल्म, मिडिल क्लास अभय (2017) की आधिकारिक रीमेक है। फिल्म को एमसीए के रूप में भी जाना जाता है। तेलुगु फिल्म में नानी, भूमिका चावला और साई पल्लवी ने लीड रोल निभाया था। नानी के किरदार की तरह, अभिमन्यु दसानी का किरदार है जो अपनी भाभी से पहले नफरत करता है। लेकिन बाद में अपनी उसी भाभी के लिए गुंडों से लड़ता है।

    इस फिल्म का डायरेक्शन शब्बीर खान ने किया है। वहीं सोनी पिक्चर्स ने इस मज़ेदार फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म 17 जून को थिएटर में दस्तक देने को तैयार है। बस बात ये है कि ओरिजिनल फिल्म ‘मिडिल क्लास अभय’ का हिंदी वर्जन भी लोगों ने देखा है। अब इस रीमेक को ऑडियंस कितना पसंद करती है इसका इंतजार है।

    Tags