श्रद्धा कपूर अपनी ऑन स्क्रीन बहन जन्नत जुबैर से 12 साल बाद मिली, दोनों के रीयूनियन में फैंस को कर दिया खुश

    जन्नत जुबैर और श्रद्धा कपूर की इस मुलाकात पर टिकी रही सभी की निगाहें 

    श्रद्धा कपूर अपनी ऑन स्क्रीन बहन जन्नत जुबैर से 12 साल बाद मिली, दोनों के रीयूनियन में फैंस को कर दिया खुश

    बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 2020 में आई अपनी फिल्म बागी 3 से स्क्रीन से गायब हैं। लेकिन इस साल एक्ट्रेस रणबीर कपूर समेत कई स्टार्स के साथ फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। लेकिन फिल्मों में देखने से पहले श्रद्धा को आज मुंबई में एक रेस्टोरेंट लॉन्च पर स्पॉट किया गया। खास बात ये थी कि इस रेस्टोरेंट लॉन्च पर उनकी ऑनस्क्रीन सिस्टर जन्नत जुबैर रहमानी से एक्ट्रेस 12 साल बाद मिली।

    जन्नत जुबैर ने श्रद्धा कपूर की 2011 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'लव का द एंड' में उनकी छोटी बहन का किरदार निभाया था। ये श्रद्धा की डेब्यू तीन पत्ती के बाद उनकी दूसरी फिल्म थी। फिल्म में दोनों बहनों के किरदार में थी। अब 12 साल बाद दोनों रेस्टोरेंट लॉन्च मौके पर एक साथ नज़र आई। जन्नत ने इस मुलाकात की एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही 12 साल पहले आई फिल्म का एक सीन भी शेयर किया है जिसमें दोनों को साथ देखा जा सकता है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा 3 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं । लेकिन उनके पास कुछ धांसू फ़िल्में हैं जो इस साल तूफ़ान ला सकते हैं। हाल में उनकी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का एक टीज़र सामने आया था जिसे देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि लव रंजन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कितना एंटरटेनमेंट छुपा होने वाला है। फिल्म इस सा होली के मौके पर दस्तक देगी।

    दूसरी तरफ जन्नत अपने टीवी शोज़, इवेंट में बिजी हैं। पिछले साल उन्हें खतरों के खिलाडी में देखा गया था। न्यू ईयर के मौके पर एक्ट्रेस बिग बॉस में भी नज़र आई थीं। अब इस साल जन्नत कई और टीवी के प्रोजेक्ट में नज़र आ सकती हैं।

    Tags