रणवीर सिंह तंज़ानिया स्टार किली पॉल के साथ कर रहे हैं मस्ती, जन्नत जुबैर, फैजल शेख भी आये नजर

    अब किली पॉल अपने भारत दौरे पर हैं। उनके फैंस ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। लेकिन रणवीर सिंह के साथ उनका एक वीडियो सामने आया है जो अब खूब वायरल हो रहा है।

    Kili Paul Ranveer Singh

    Kili Paul Ranveer Singh

    तंज़ानिया कंटेंट क्रेटर डांसर आर्टिस्ट किली पॉल अपनी शानदार लिप सिंक वीडियोज के लिए खास मशहूर हैं। उन्होंने कई हिंदी गानों पर अपनी बहन के साथ मिलकर वीडियोज बनाये हैं जो खूब पॉपुलर हुए। मिलियन में व्यूज मिले हैं। अब किली पॉल अपने भारत दौरे पर हैं। उनके फैंस ने उनका जबरदस्त स्वागत किया। लेकिन रणवीर सिंह के साथ उनका एक वीडियो सामने आया है जो अब खूब वायरल हो रहा है।

    वीडियो में दो सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले आर्टिस्ट किली पॉल को तंज़ानिया अटायर में देखा जा सकता है। वहीं रणवीर हमेशा की तरह रंग बिरंगे कपड़ों में चमक रहे हैं। इस वीडियो को ध्यान से देखा जाये तो खतरों के खिलाड़ी फेम फैजल शेख और जन्नत जुबैर रहमानी को भी देखा जा सकता है।

    किली पॉल के बारे में बताये तो तंजानिया के सोशल मीडिया क्रिएटर और डांसर ने अपनी बहन नीमा पॉल के साथ बॉलीवुड के कई हिट गानों पर वीडियो बनाना शुरू करने के बाद सनसनी मचा दी थी। शेरशाह के गाने 'रतन लम्बियां' पर उनके लिप-सिंकिंग के बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। यहां तक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक किली की तारीफ कर चुके हैं। अब किली भारत में हैं और उनके फैंस उनसे मिलने को लेकर बेहद एक्साइटेड है। उम्मीद है कोई फिल्म निर्माता किली को एक मौका देका उन्हें अपने किसी प्रोजेक्ट में साइन कर ले।

    Tags