सिंगर केके का आखिरी गाना 'धूप पानी बहने दे' हुआ रिलीज, सुनकर फैंस हुए भावुक

    सिंगर केके की मौत के बाद उनका आखिरी गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसे सुनने के बाद हर किसी का दिल भावुक हो उठा है। 

    <p>सिंगर केके से जुड़ी हुई तस्वीर&nbsp;</p>

    सिंगर केके से जुड़ी हुई तस्वीर&nbsp;

    बॉलीवुड के फेमस सिंगर केके भले ही हमारे बीच नहीं रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज का जादू फैंस के बीच आज भी कायम हैं। केके का निधन 31 मई के दिन कोलकाता में हुआ था। अब उनकी मौत के बाद उनका आखिरी गाना रिलीज कर दिया गया है, जिसे सुनने के बाद उनके फैंस काफी भावुक हो उठे हैं। केके के फैंस के लिए ये सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि एक ऐसा खजाना है, जिसे वो कभी भी नहीं भूलना चाहते हैं।

    सिंगर केके का ये आखिरी गाना पंकज त्रिपाठी की फिल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा में है। जो केके का गाना रिलीज हुआ है उसका नाम धूप पानी बहने दे हैं। इस गाने को गुलजार ने लिखा है। इस गाने को कंपोज करने का काम शांतनु मोइत्रा ने किया है। ये फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, नीरज काबी और सायनी गुप्ता लीड रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म को डायरेक्ट करने का काम श्रीजित मुखर्जी ने किया है। फिल्म एक डार्क ह्यूमर सटायर है। फैंस के लिए सिंगर केके का आया ये गाना काफी स्पेशल है। ये गाना सुनते ही उनकी आंखें नम हो रही है। केके का ये गाना काफी सूदिंग और रिलैक्सिंग गाना है। इस गाने को लाखों व्यूज मिल रहे हैं। इस म्यूजिक में केके की आवाज लोगों का दिल बखूबी जीत रही है।

    इस गाने के रिलीज होने के बाद फैंस काफी इमोशनल होते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि लेजेंडस् कभी भी नहीं मरते हैं। फैंस उनकी आत्मा को शांति मिले इसकी दुआ कर रहे हैं। यूजर्स का ये कहना है कि केके अपने गानों के जरिए हमेशा से ही फैंस का दिल जीतते हैं। फैंस के बीच जब ये खबर सामने आई थी कि सिंगर केके हमारे बीच नहीं रहे हैं तो इसका सदमा हर किसी को लगा था। 

    Tags