पिता सैफ अली खान से ज्यादा स्टाइलिश लुक में दिखें तैमूर, फ्रेम में नहीं आने पर इस तरह से हुए नाराज

    सैफ अली खान और तैमूर अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें तैमूर पिता सैफ से ज्यादा स्टाइलिश लुक में नजर आए हैं। 

    <p>सैफ अली खान-तैमूर अली खान</p>

    सैफ अली खान-तैमूर अली खान

    सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ-साथ उनके दोनों बेटे जेह और तैमूर अली खान चर्चा में छाए रहते हैं। दोनों अपने माता-पिता की तरह ही स्टाइल को लेकर लोगों के बीच छाए रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण हाल ही में वायरल हो रहे हैं एक वीडियो में देखने को मिला, जिसमें सैफ अली खान से ज्यादा लोगों की निगाहें उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान पर आकर रुक गई। सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के आगे फीके नजर आएं। वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

    दरअसल सैफ अली खान और तैमूर अली खान ने एक इवेंट में हिस्सा लिया था, जिसमें पिता और बेटे की इस जोड़ी को ब्लैक टी शर्ट और ब्लू जींस में देखा गया था। वायरल हो रहे वीडियो में सैफ को अपने बेटे को धीरे से साइड में ले जाते हुए और पपराज़ी के लिए पोज़ देते हुए देखा जा सकता है। हालाँकि, बाद में नजर आता है कि तैमूर अपने पिता से दूर हो जाते हैं और गुस्से वाला और अजीब सा फेस बनाते हुए दिखाई देते हैं। बार-बार सैफ अपना हाथ तैमूर की तरफ बढ़ाते हैं। लेकिन बाद में वो अपने पिता का हाथ पकड़ लेते हैं और तस्वीरें क्लिक करवाते हुए नजर आते हैं। 

    सैफ अली खान और तैमूर अली खान के वीडियो को देखने के बाद फैंस कई तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल मां-बाप पर गया है। इतना छोटा है और अभी से शोऑफ पसंद है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान तैमूर फ्रेम में रहना चाहता है। वह बाहर जाने से दुखी था। इसके अलावा कुछ लोग तो तैमूर की क्यूटनेस पर फिदा होते हुए दिखाई दिए हैं। वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब तैमूर को इस तरह का बर्ताव करते हुए देखा गया हो।

    Tags