Year Ender 2023: दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी से लेकर आलिया भट्ट की लिपस्टिक बनी इस साल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी

    इस साल इन छोटी वजहों से हुआ बड़ा विवाद, इन विवादों को आप भूल नहीं पाएंगे 

    Year Ender 2023: दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी से लेकर आलिया भट्ट की लिपस्टिक बनी इस साल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी

    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए ये साल बेहद खास रहा।कोरोना के बाद थिएटर में पड़े सूनेपन को पठान और ग़दर जैसी फिल्मों ने खत्म कर दिया। कई नई कहानियों, कलाकारों को बड़े पर्दे पर मौका मिला। इस बीच ये एक्टर्स अपने से जुड़े विवादों को लेकर भी खबरों में बने रहे। वैसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और विवादों का पुराना रिश्ता है। यहां भावनाएं ज्यादा आहत होती हैं फिर चाहे दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर विवाद हो या आलिया भट्ट की लिपस्टिक पर रणबीर कपूर का कमेंट। तो ये है इस साल की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी।

    दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी

    इस साल की शुरुआत में शाहरुख़ खान ने अपनी फिल्म पठान के साथ कमबैक किया था। फिल्म जबरदस्त हिट रही। दीपिका पादुकोण के साथ किंग खान की जोड़ी को भी पसंद किया गया। लेकिन दोनों पर फिल्माए गाने बेशर्म रंग को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, इस गाने में दीपिका को भगवा रंग की बिकिनी में देखा गया था। बिकिनी के इस रंग से देश के कुछ अंधभक्त की भावनाए आहत हो गई थीं।

    आलिया भट्ट की लिपस्टिक

    Alia Bhatt's post for Ranbir Kapoor

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। अपने काम के साथ ये जोड़ी अपनी लवलाइफ को भी अच्छे से संभाल रही है। लेकिन दोनों का ये रिश्ता एक कमेंट को लेकर विवाद का हिस्सा बन गया। दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने एक वीडियो में बताया था कि रणबीर को उनके चेहरे पर लिपस्टिक बिलकुल नहीं पसंद। वो उन्हें लिपस्टिक में देख लेते हैं तो तुरंत हटाने को कहते हैं। वाइप इट ऑफ़। ये वीडियो वायरल हुआ और रणबीर को पत्नी की मर्जी दबाने वाला बता दिया गया। इसके आलावा भी कई बड़े विवाद हुए थे।

    प्रभास की आदिपुरुष

    प्रभास स्टारर फिल्म आदिपुरुष इस साल की सबसे बेकार फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म को लेकर खूब विवाद हुए थे। खास कर फिल्म में हनुमान जी के किरदार द्वारा बोले गए डायलॉग खबरों में छाये रहे थे। ये इस साल की सबसे विवादित फिल्म बनी थी।

    दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह कॉफ़ी विद करण सीजन 8

    करण जौहर के शो कॉफ़ी विद करण के सीजन 8 की शुरुआत दीपिका पादुकोण और रणवीर कपूर के साथ हुई थी। इस शो पर दोनों ने अपनी लव स्टोरी, शादी पर खुलकर बात की। शादी का अनसीन वीडियो भी दिखाया। लेकिन दीपिका का एक बयान विवादों में छाया रहा। दरअसल, शो के पहले एपिसोड के दौरान दीपिका ने बताया कि रणवीर को डेट करने के साथ वो कुछ और लोगों से भी मिल रही थी। दोनों को ये छूट थी और दोनों एक दूसरे के साथ होने के साथ दूसरे लोगों से भी डेट के पर्पस से मिले थे। ये बात एपिसोड के बाद इतनी फैली की उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।

    द केरला स्टोरी

    इस साल की दूसरी विवादित फिल्म थी अदा शर्मा की द केरला स्टोरी। इस फिल्म के फैक्ट्स को कुछ रिपोर्ट ने सही बताया और कुछ ने गलत। हालांकि, ये विवाद समय के साथ खत्म भी हो गया। हालांकि, फिल्म को ऑडियंस के दौरा पसंद किया गया था।

    एनिमल

    Animal

    रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल हाल में थिएटर में रिलीज़ हुई है। फिल्म रिलीज़ होने के बाद ऑडियंस दो हिस्सों में बंट गई हैं। एक हिस्सा फिल्म के समर्थन में लिख और बोल रहा है। दूसरा फिल्म को नेगेटिव बता रहा है। फिल्म को लेकर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा भी खबरों में आ गये हैं। कबीर सिंह के बाद ये उनकी दूसरी फिल्म है जो विवादों में बनी हुई है।

    नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी-अवनीत किस सीन

    कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी फिल्म टिकू वेड्स शेरू इस साल ही रिलीज़ हुई थी। फिल्म में 49 साल के नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, 22 साल की अवनीत कौर के पति के किरदार में थे। दोनों के बीच एक किसिंग सीन हुआ था जो खूब विवादों में बना रहा था। विवाद की वजह दोनों की उम्र में बड़ा 25 साल से भी ज्यादा का फांसला था।

    Tags