एनिमल क्यों हो सकती है सुपरहिट? ये हैं फिल्म की 5 बड़ी वजहें

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल क्यों हो सकती है सुपरहिट? इन वजहों से मिला हिंट

    एनिमल क्यों हो सकती है सुपरहिट? ये हैं फिल्म की 5 बड़ी वजहें

    रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है। रणबीर कपूर अब तक के एकदम अलग अंदाज में नजर आए हैं। कुछ लोग पहले से ही इस फिल्म को सुपरहिट बता रहे हैं। आखिर ट्रेलर देखकर ही ऐसा क्या लग रहा है जो फिल्म को अभी से काफी धांसू बोला जा रहा है। आइए इसके पीछे के 5 बड़े कारण बताते हैं।

    संदीप वांगा रेड्डी

    अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी फिल्मों केडायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है जिनसे फिल्म के हिट होने की गारंटी मानी जाती है। इसलिए लोगों इस साउथ डायरेक्टर से काफी उम्मीदे हैं।

    रणबीर कपूर का नया अवतार

    रणबीर कपूर का ये नया अवतार इससे पहले कभी नहीं देखा गया है। उनका खूंखार कैरेक्टर देखकर हर कोई हैरान है। ट्रेलर में उनकी एक्टिंग अब तक की सबसे अलग एक्टिंग है।

    स्टारकास्ट

    फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ही साथ में पहली बार काम कर रही है। इससे पहले अनिल कपूर, रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल को कभी साथ में नहीं देखा गया है।

    वॉयलेंस

    अब तक कई फिल्मों में तमाम वॉयलेंस दिखाया गया है लेकिन ऐसा वॉयलेंस शायद ही आपने पहले बॉलीवुड फिल्मों में देखा होगा। ये एक अलग ही तरह का गैंगस्टर ड्रामा लग रहा है। कुल्हाड़ी और उसके बाद ऐसी जबरदस्त मशीन गन शायद ही ये सारा एक्शन पहले कहीं देखा गया हो।

    खतरनाक बॉबी देओल

    बॉबी देओल फिल्म में खतरनाक विलेन का रोल करने वाले हैं। वो अपनी ऐसी एक्टिंग का कुछ जलवा फिल्म लव होस्टल में दिखा चुके हैं। लेकिन ट्रेलर देखकर जो खतरनाक बॉबी देओल दिखे हैं, वो पहले कभी नहीं देखे गए।

    Tags