धनुष से अलग होने के सिर्फ 5 महीने बाद दूसरी शादी कर रही हैं ऐश्वर्या रजनीकांत? इस एक्टर से जुड़ रहा है नाम

    क्या इस तीसरे शख्स की वजह से अलग हुए थे ऐश्वर्या-धनुष, जानिए 

    धनुष से अलग होने के सिर्फ 5 महीने बाद दूसरी शादी कर रही हैं ऐश्वर्या रजनीकांत? इस एक्टर से जुड़ रहा है नाम

    साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और एक्टर धनुष की एक्स वाइफ ऐश्वर्या इंडस्ट्री की पॉपुलर डायरेक्टर हैं। कई शानदार फिल्मों को डायरेक्ट करने के साथ एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी भी अच्छे से संभालती थीं लेकिन इस साल धनुष संग तलाक की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। जनवरी में ऐश्वर्या और धनुष ने एक पोस्ट शेयर जानकारी दी थी कि दोनों अपने 18 साल के रिश्ते को खत्म कर रहे हैं। दोनों मिलकर अपने बच्चों की परवरिश करेंगे। अब इस बीच ऐश्वर्या की दूसरी शादी की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट की माने तो ऐश्वर्या किसी साउथ एक्टर को डेट कर रही हैं। जिनके साथ इन्हें किसी रिसोर्ट में स्पॉट किया गया है।

    गॉसिपलंगर्स के मुताबिक, ऐश्वर्या जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जब से रजनीकांत की बेटी को एक एक्टर के साथ देखा गया तब से सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलने लगीं। कथित तौर पर, वे चेन्नई के एक रिसॉर्ट में चुपके से मुलाकात कर रहे थे। जैसे ही रिसॉर्ट में ऐश्वर्या को एक्टर के साथ देखा गया, उनके लिंकअप की खबरें पूरी इंडस्ट्री में फ़ैल गई। अब शादी की खबरें उड़ रही है। हालांकि, रजनीकांत के परिवार से जुड़े कुछ लोगों ने इंडियन टुडे से बातचीत करते हुए इन खबरों को झूठ बताया है।

    बता दें, इस साल धनुष और ऐश्वर्या ने अपने 18 साल की शादी को खत्म कर दिया। दोनों के रिश्ते में किस वजह से दूरियां आई इस बारे में कोई नहीं जानता। अब इनके फैंस इन्हें फिर से साथ में देखना चाहते हैं। दोनों से चाहते हैं कि वो अपनी टूटी शादी को एक आखिरी मौका दें। हालांकि, ये सब इतना आसान नहीं लगता।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या अपने डायरेक्शन में में बनी फिल्म लाल सलाम में बिजी हैं, जिसमें उनके पिता रजनीकांत लीड किरदार निभा रहे हैं। वहीं धनुष अपनी आने वाली फिल्मों में नजर आएंगे, जिनमें वाथी, कैप्टन मिलर, सर और तेरे इश्क शामिल हैं।

    Tags