धनुष को गंजा देख हैरान रह गये फैंस, भगवान शिव को अर्पित किये अपने बाल...देखिये

    धनुष को गंजा देख ऐसा था फैंस का रिएक्शन....इस लुक के बारे में आपका क्या कहना है?

    धनुष को गंजा देख हैरान रह गये फैंस, भगवान शिव को अर्पित किये अपने बाल...देखिये

    साउथ सुपरस्टार धनुष अपनी बेमिसाल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इस बार एक्टर अपने बिंदास लुक के लिए खबरों में बने हुए हैं। एक्टर भगवान शिव के बड़े भक्त हैं और इस बार तिरुपति दर्शन करने पहुंचे धनुष ने अपना सिर ही मुंडवा लिया। ऐसी रिपोर्ट हैं कि एक्टर ने अपने बाल और घनी दाढ़ी मुंडवा कर भगवान शिव को भेट की हैं। एक्टर का अब ये गंजा लुक वायरल हो रहा है। अपने फेवरेट एक्टर को ऐसे देख फैंस उनके इस लुक की भी तारीफ कर रहे हैं। कुछ ने उन्हें बड़ा एक्टर तो कुछ ने इंडस्ट्री का बादशाह बताया है।

    धनुष ने अपने बच्चों, यात्रा और लिंग के साथ आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में दर्शन किए। उनके माता-पिता, कस्तूरी राजा और विजयलक्ष्मी, मंदिर दर्शन के लिए उनके साथ गए। उन्होंने सुबह-सुबह दर्शन किये और अपने बाल और दाढ़ी मुंडवा ली। इन तस्वीरों में वह गले में रुद्राक्ष की माला, चेहरे पर मास्क और सिर पर टोपी लगाए नजर आ रहे हैं। देखिये-

    ऐसी खबरें हैं कि धनुष का ये न्यू लुक उनकी आने वाली फिल्म D50 के लिए है। इस फिल्म में एक्टर गंजे नज़र आयेंगे। उनका ये अवतार फैंस को धांसू लग रहा है। ये फिल्म एक्टर द्वारा डायरेक्ट की जा रही है जिसमें उन्हें एक्टिंग करते भी देखा जायेगा। सन पिक्चर द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म में एक्टर एस जे सूर्या लीड रोल में नज़र आयेंगे। इस फिल्म की कास्ट की अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है।

    इससे पहले, एक्टर को पूरी घनी दाढ़ी और लंबे बालों में देखा गया था, जो उनकी फिल्म कैप्टन मिलर के लिए था। पहले को कुछ दिन पहले इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आया था जिसे फैंस ने अच्छा रिएक्शन दिया। अब एक्टर की नई फिल्म की तैयारी हो रही है। वैसे इसके अलावा एक्टर हिंदी फिल्म तेरे इश्क का भी जबदरस्त तरीके से एलान किया जा चुका है। अब बस फिल्म का इंतजार हो रहा है।

    Tags