आलिया भट्ट सासू माँ नीतू कपूर को 'आंटी' कह कर पुकारती हैं, रियलिटी शो पर हुआ था रिश्ते का खुलासा

    आलिया भट्ट का ऐसा है अपनी सास नीतू कपूर से रिश्ता 

    आलिया भट्ट सासू माँ नीतू कपूर को 'आंटी' कह कर पुकारती हैं, रियलिटी शो पर हुआ था रिश्ते का खुलासा

    आलिया भट्ट एक शानदार एक्ट्रेस हैं। शादी और बच्चे के बाद वो बीवी और माँ की जिम्मेदारी भी अच्छे से निभा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीतू कपूर से उनके संबंध कैसे हैं? दोनों को कई पारिवारिक फंक्शन में साथ देखा गया है। नीतू कपूर सोशल मीडिया पर अपनी बहू की तारीफ करते नहीं थकतीं। लेकिन बहू आलिया अपनी सास को मम्मी या माँ नहीं बल्कि आंटी कह कर पुकारती हैं। ये हम नहीं खुद आलिया ने एक रियलिटी शो में शादी के बाद नीतू कपूर को आंटी कह कर संबोधित किया था।

    Neetu Kapoor trolled

    शादी और बेटी राहा के जन्म के बाद आलिया भट्ट को एक टीवी शो पर देखा गया था। यहां बातचीत के दौरान उन्होंने पहली बार नीतू कपूर को ‘नीतू आंटी’ और दूसरी बार अपनी बात को संभालते हुए ‘रणबीर की मॉम’ कहा था। हालांकि, दोनों के रिश्ते में इस तरह के शब्दों की कोई जगह नहीं है। दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करती हैं।

    Alia Bhatt Neetu Kapoor

    आलिया जब से कपूर परिवार की बहू बनी हैं वो फ़िल्मी करियर और बहू की जिम्मेदारी खूबसूरती से निभा रही हैं। रणबीर कपूर से शादी के बाद एक्ट्रेस पिछले साल बेटी राहा की माँ बनी हैं। बेटी के जन्म के कुछ ही महीनों बाद एक्ट्रेस शूटिंग सेट पर वापस लौट आई। ऐसे में पति रणबीर और माँ नीतू कपूर राहा की देख-रेख करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

    आलिया इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। फिल्म में उनके किरदार की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छी शुरुआत कर चुकी है। कमाई की बात करें तो सोमवार तक फिल्म का कलेक्शन 53 करोड़ से ज्यादा का है। उम्मीद की जा रही है कि आगे आने वाले दिनों में ये फिल्म कमाल करने वाली है।

    Tags