मम्मी आलिया भट्ट की गोद में नज़र आई नन्हीं राहा, पापा रणबीर कपूर के साथ न्यू इयर बनाने हॉलिडे पर निकली

    राहा के साथ हॉलिडे मनाने निकले रणबीर और आलिया, मम्मी के गोद में नज़र आई नन्हीं राहा 

    मम्मी आलिया भट्ट की गोद में नज़र आई नन्हीं राहा, पापा रणबीर कपूर के साथ न्यू इयर बनाने हॉलिडे पर निकली

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेटी राहा को लेकर अपना न्यू इयर सेलिब्रेट करने छुट्टियों पर निकल गये हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। आलिया ने बेटी राहा को अपनी गोद में लिटाया हुआ था और रणबीर पैपराजी के सामने पोज़ दे कर निकल गये। इस मौके पर आलिया वाइट टॉप के साथ नजर आई। बेबी राहा पहली बार न्यू इयर सेलिब्रेट करने जा रही हैं। देखिये-

    रणबीर और आलिया ने लंबे इंतजार के बाद क्रिसमस के मौके पर राहा को दुनिया से मिलवाया। एक्टर बेटी को लेकर पैपराजी के सामने ले आये और ख़ूब पोज़ दिए। पापा रणबीर बेटी को मिल रही तारीफ से बेहद खुश थे। वहीं राहा इतनी पब्लिक को अपने सामने देख कर काफी कन्फ्यूज्ड नज़र आ रही हैं। रणबीर और राहा का ये क्रिसमस वीडियो तेजी से वायरल हुआ जहां कुछ फैंस ने राहा की नीली ग्रे आंखो की तुलना परदादा राज कपूर से कर डाली वहीं कुछ के हिसाब से राहा ऋषि कपूर जैसी दिखती हैं। राहा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पसंद की जा रही हैं।

    बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रिलेशन को नाम देते हुए पिछले साल अप्रैल में शादी कर ली थी। शादी के बाद नवंबर में एक्ट्रेस ने बेटी राहा को जन्म दिया और पिछले एक साल से एक्टर्स अपनी बेटी का चेहरा दुनिया से छुपा रहे थे। लेकिन एक साल बाद रणबीर और आलिया ने दुनिया से राहा को मिलवाया। बेटी की क्यूटनेस पर फैंस जैसे फ़िदा ही हो गये। पहले तैमूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर बच्चे थे और अब राहा बन चुकी हैं। राहा अपने पेरेंट्स के साथ अपनी पहली इंटरनेशनल ट्रिप पर गई हैं। उम्मीद है आलिया अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहा की कुछ नई तस्वीरें शेयर करेंगी।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो एनिमल की सक्सेस के बाद रणबीर सांतवे आसमान पर हैं। आगे उन्हें कई नए और बड़े प्रोजेक्ट में देखा जा सकता है। वहीं आलिया आने वाले साल में जिगरा जैसी फिल्म में नज़र आने वाली हैं। इन्हें नए प्रोजेक्ट्स में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags