विराट कोहली के दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं अनुष्का शर्मा? फैंस को फिर मिली गुड न्यूज

    खबर है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक बार फिर से माता पिता बनने वाले हैं। इस खबर ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। 

    विराट कोहली के दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं अनुष्का शर्मा? फैंस को फिर मिली गुड न्यूज

    बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा बीते काफी समय से इंडस्ट्री से दूर चल रही हैं। इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वमिका और विराट कोहली को अपना सारा समय दे रही हैं। हालांकि अनुष्का शर्मा समय समय पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस काफी समय से अनुष्का शर्मा की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अनुष्का शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा मिल रही जानकारी की मानें तो अनुष्का शर्मा जल्द ही विराट कोहली के दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। जी हां, सही सुना आपने...। माना जा रहा है कि अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं।

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का शर्मा दोबारा मां बनने वाली हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी अनुष्का शर्मा इस खबर को छिपाकर रखना चाहती हैं। अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी की आखिरी स्टेज आने के बाद फैंस के बीच इस खबर का ऐलान करने वाली हैं। इस खबर ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के बीच खलबली मचा दी है। 

    फैंस ने तो अभी से सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बधाई देनी शुरू कर दी है। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि अनुष्का शर्मा एक बार फिर से मां बनने वाली हैं। बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक बेटी भी है जिसका नाम वमिका है। अनुष्का शर्मा ने वमिका को साल 2021 में जन्म दिया था। मां बनने के बाद से ही अनुष्का शर्मा अपनी बेटी को लेकर काफी पसेसिव रही हैं।

    अनुष्का शर्मा को पसंद नहीं है कि सोशल मीडिया पर कोई भी उनकी बेटी की तस्वीर शेयर करे। ऐसा करने की वजह से अनुष्का शर्मा कई बार लोगों पर गुस्सा हो चुकी हैं। वमिका की वजह से अनुष्का शर्मा कई बार मीडिया से भी पंगा ले चुकी हैं। ऐसे में अब अनुष्का शर्मा एक बार फिर से मां बनने के लिए तैयार हैं। 

    Tags