भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना 'बिजली के बिल' फैंस को आया पसंद

    अरविंद अकेला जैसे नाम हैं जिनकी गायिकी देशभर में पसंद की जाती है। इस लिस्ट में सिंगर अंकुश राजा का नाम भी शामिल है। उनके गानों को ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिला है। उनके गाने का इंतजार होता है। ऐसे में सिंगर अपने फैंस के लिए नया गाना 'बिजली के बिल' ले आये हैं।

    भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा का नया गाना 'बिजली के बिल' फैंस को आया पसंद

    भोजपुरी इंडस्ट्री अपने शानदार म्यूजिक के लिए मशहूर है। खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, अरविंद अकेला जैसे नाम हैं जिनकी गायिकी देशभर में पसंद की जाती है। इस लिस्ट में सिंगर अंकुश राजा का नाम भी शामिल है। उनके गानों को ऑडियंस से अच्छा रिस्पोंस मिला है। उनके गाने का इंतजार होता है। ऐसे में सिंगर अपने फैंस के लिए नया गाना 'बिजली के बिल' ले आये हैं।

    बिजली के बिल का वीडियो रिलीज़ कर दिया गया है जिसे देख कर सिंगर के फैंस खुश जरुर हो जायेंगे। इस गाने को अंकुश राजा के साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। दोनों पहले भी कई मशहूर गाने गा चुके हैं। लेकिन इस बार बात अलग है। सिंगर वीडियो में अपनी को-एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते देखे जा सकते हैं।

    इस गाने को शुभ लाभ फिल्म्स नाम के यूट्यूब चैनल ने रिलीज़ किया है। गाने के बोल फैंस पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि तुम्हारा दिल बिजली के बिल जैसे है जो हर महीने आ जाता है। गाने को अब तक 12 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। उम्मीद है आगे ये गाना और ज्यादा धूम मचाएगा। इस गाने में दोनों को कैजुअल आउटफिट में देखा जा सकता है। लेकिन डांस जबरदस्त है। दोनों को ये रोमांटिक केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही है। इस गाने का डायरेक्शन दीपेश सिंह ने किया है।

    Tags