गुड लक जेरी पोस्टर: जाह्नवी कपूर को नए लुक में पहचानना मुश्किल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म

    जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी का पोस्टर रिलीज कर दिया है। उनकी ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अगले महीने रिलीज होगी।

    गुड लक जेरी पोस्टर: जाह्नवी कपूर को नए लुक में पहचानना मुश्किल, डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन स्ट्रीम होगी फिल्म

    जाह्ननी कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी का पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें उनके दो लुक नजर आ रहे हैं। जाह्नवी ने एक फोटो में बंदूक उठाई हुई है और वो काफी डरी सहमी भी नजर आ रही हैं। लेकिन देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी को अपनी आत्मरक्षा में मारने जा रही हों। फिल्म में जाह्नवी कपूर के कैरेक्टर का नाम ही जैरी है। एक्ट्रेस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और साथ ही ये भी पता चल गया है कि उनकी ये फिल्म 29 जुलाई, 2022 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। जाह्ननी ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ''निकल पड़ी हूं मैं एक नए एडवेंटर पर, गुड लक नहीं बोलेंगे?''

    जाह्नवी की इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। गुड लक जेरी को सिद्धार्थ सेनगुप्ता ने डायरेक्टर किया है। फिल्म में जाह्नवी के अलावा दीपक डोबरियाल, सुशांत सिंह और मीता वशिष्ठ अहम रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म 2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म कोलमावु कोकिला का रीमेक है।

    हालांकि जाह्नवी कपूर के पास इसके अलावा और भी फिल्मे हैं। वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में नजर आएंगी। इस फिल्म को दंगल डायरेक्टर नीतीश तिवारी डायरेक्ट करेंगे। इसके अलावा जाह्नवी के पास मिस्टर एंड मिसेज माही नाम की फिल्म है। इसमें वो एक क्रिकेटर का रोल कर रही हैं। फिल्म में राजकुमार राव का भी लीड रोल है। जाह्नवी की फिल्मों का लाइन अप यहीं नहीं खत्म होता है। उनके पास अपने पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म मिली भी है जिसमें वो मनोज पाहवा और सनी कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। 

    बता दें कि जाह्नवी ने फिल्म धड़क से अपना डेब्यू किया था और तब से अब तक उनकी फिल्मों का दायरा बढ़ रहा है और वो उनकी फैन फॉलोइंग भी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। 

    Tags