गुमराह ट्रेलर: आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में आए नजर, मृणाल ठाकुर-रोनित रॉय कैसे सुलझाएंगे केस?

    आदित्य रॉय कपूर के डबल रोल ने बढ़ाया गुमराह ट्रेलर का दमदार रोमांच, रोनित रॉय और मृणाल ठाकुर हुए सुपर कंफ्यूज

    गुमराह ट्रेलर: आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में आए नजर, मृणाल ठाकुर-रोनित रॉय कैसे सुलझाएंगे केस?

    आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय स्टारर फिल्म गुमराह का ट्रेलर रिलीज हो गाय है। ये एक क्राइम और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है। जब फिल्म का टीजर आया था तो लोगों को आदित्य रॉय कपूर की पिछली फिल्म मलंग याद आ गई थी और लगा था कि आदित्य कुछ वैसे ही अंदाज में नजर आएंगे। लेकिन ट्रेलर ने तो माजरा ही बदल दिया।

    गुमराह का ट्रेलर एक खतरनाक मर्डर से शुरू होता है और मर्डर करने वाला और कोई नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर होते हैं। पुलिस भी आदित्य को पकड़ लेती है। सब कुछ साफ साफ दिख रहा होता है कि तभी अचानक से एक ट्विस्ट आता है और पता चलता है कि आदित्य रॉय कपूर का डबल रोल है।

    इनमें से एक कॉरपोरेट में काम करने वाला लड़का नजर आता है तो दूसरा लुक्खेबाजी में पड़ा इंसान लगता है। लेकिन दोनों में से मर्डर किसने किया है, ये पता लगाना रोनित रॉय और मृणाल ठाकुर के लिए बहुत भारी पड़ जाता है। दोनों ने फिल्म में पुलिस का रोल किया है।

    ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर है और ट्रेलर देखकर फिल्म देखने का मन भी करेगा और हर कोई जानना चाहेगा कि आखिर कातिल कौन होगा? फिल्म को वर्धान केटकर ने डायरेक्ट किया है और लग रहा है कि इस सस्पेंस थ्रिलर को देखने में मजा आएगा। आदित्य रॉय कपूर पहले से कहीं अलग हटकर नजर आएंगे।

    गुमराह साउथ की पॉपुलर फिल्म थडम का रीमेक है। फिल्म के ट्रेलर पर लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन वो ये देखना चाह रहे हैं कि क्या हिंदी रीमेक भी वही इफेक्ट छोड़ेगा जो ऑरिजनल फिल्म में दिखा था। अब इसका जवाब तो 7 अप्रैल को मिलेगा जब फिल्म देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आदित्य रॉय कपूर, मृणाल ठाकुर और रोनित रॉय की तिगड़ी को देखना होगा कि ये क्या धमाल मचाते हैं?

    Tags