जॉन अब्राहम ने मुंबई के पोश इलाके में खरीदा करोड़ो का बंगला, इस बंगले की कीमत और खासियत जानकार उड़ जायेंगे होश

    अजय देवगन के बंगले से खास है जॉन अब्राहम का ये नया आशियाना, कीमत कर देगी हैरान 

    John Abraham

    बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम के लिए इस साल की शुरुआत जबरदस्त तरीके से हुई है। खबर के मुताबिक एक्टर ने अपने लिए मुंबई के पोश इलाके में एक शानदार बंगला खरीदा है जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि जॉन अब्राहम ने अपने इस आलीशान बंगले पर 71 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। ये बंगला खार के लिंकिंग रोड पर स्थित, जो मुंबई की खास लोकेशन मानी जाती है।

    जॉन लंबे समय से अपने लिए ये बंगला तलाश रहे थे। ये नया साल एक्टर के लिए खुशियां लेकर आया। नए दिन पर एक्टर ने बंगला फाइनल किया है। ये बंगला 7,722 वर्ग फुट में फैला है।72 करोड़ के इस बंगले पर एक्टर ने 4 करोड़ तक की स्टाम्प ड्यूटी भरी है। ये बंगला समुंद्र के किनारे है। बंगले से समुंद्र का व्यू बेहद ही खूबसूरत नज़र आने वाला है।

    वैसे जॉन पहले नहीं है। पिछले साल एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी मुंबई के पोश इलाके पाली हिल पर अपने लिए 17 करोड़ का घर खरीदा था। इसके अलावा टीवी एक्टर्स समेत कई सेलेब्स ने अपने लिए मुंबई में ही आशियाना ढूंढ लिया है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो जॉन अब्राहम के लिए पिछ्ला साल बेहद खास रहा था। एक्टर शाहरुख़ खान की फिल्म पठान में विलेन बने नज़र आये थे। फिल्म में एक्टर की परफॉरमेंस को पसंद किया गया था। साथ ही ये फिल्म करोड़ो की कमाई कर एक्टर की सबसे बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई है। इसके आलावा जॉन इस साल भी अपनी कई फिल्मों से धमाका करने के लिए तैयार हैं।

    Tags