लाइगर फर्स्ट रिव्यू: फुल पैसा वसूल है फिल्म, विजय देवरकोंडा ने लूटी महफिल

    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर का फर्स्ट रिव्यू आ गया है। फिल्म में विजय ने कमाल का काम किया है। अगर ये फिल्म देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो रिव्यू पर नजर डाल सकते हैं।

    लाइगर फर्स्ट रिव्यू: फुल पैसा वसूल है फिल्म, विजय देवरकोंडा ने लूटी महफिल

    इस हफ्ते सिनेमघरों में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे स्टारर लाइगर रिलीज हो रही है। फिल्म में विजय एक फाइटर का रोल कर रहे हैं और अनन्या पांडे उनकी गर्लफ्रेंड का रोल कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर और धुआंधार प्रमोशन्स से फिल्म का काफी बज बना हुआ है। विजय और अनन्या ने फिल्म का खूब प्रमोशन किया। यहां तक कि विजय फिल्म से कनेक्शन बनाए रखने के लिए चप्पल पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंच गए थे। लेकिन इतना सब करने के बाद क्या फिल्म वो जलवा दिखा पाएगी जिसकी उम्मीद की जा रही है।

    लाइगर का फर्स्ट रिव्यू आ गया है। इसे ओवरसीज सेंसर बोर्ड के सदस्य और क्रिटीक उमैर संधू ने देख लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में फिल्म का रिव्यू दिया है। उन्होंने लिखा, ''लाइगर पूरी आफत फिल्म है। टोटली पैसा वसूल, मास एंटरटेनर। विजयदेवरकोंडा ने रोक कर दिया।''

    इस कमाल के रिव्यू के बाद तो जाहिर है मन करेगा ही कि ये फिल्म देखकर आनी चाहिए। लेकिन असल में ये फिल्म कैसी है वो 25 अगस्त को इसके रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। लाइगर को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है और पुरी जगन्नाथ इसके डायरेक्टर हैं। फिल्म में दुनिया के मशहूर मुक्केबाज माइक टाइसन भी हैं। जो इस फिल्म को और भी स्पेशल बनाता है। ये एक पैन इंडिया फिल्म है। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा। 

    लाइगर 2 घंटे 20 मिनट की फिल्म है। इसमें 7 फाइट सीक्वेंस हैं और 6 गाने भी। इस फिल्म के बाद माना जा रहा है कि विजय देवरकोंडा भी पैन इंडिया स्टार बन जाएंगे। वैसे भी उनकी अर्जुन रेड्डी आज भी लोगों के जहन में जबकि ये कोई पैन इंडिया फिल्म नहीं थी। अर्जुन रेड्डी का ही रीमेक करके शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंब बनाई गई थी।

    Tags