रितेश देशमुख को बर्थडे पर सलमान खान से मिला दमदार तोफा, 'भाउ' का ये अंदाज जीत लेगा दिल

    सलमान खान रितेश देशमुख की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म वेद में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनका कैमियो होगा और इसकी एक झलक भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

    रितेश देशमुख को बर्थडे पर सलमान खान से मिला दमदार तोफा, 'भाउ' का ये अंदाज जीत लेगा दिल

    सलमान खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियों में हैं। लेकिन इससे पहले वो एक और फिल्म में दिखने वाले हैं। ये उनका कैमियो होगा। दरअसल रितेश देशमुख फिल्म वेद से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू करने वाले हैं। इस फिल्म में वो खुद भी नजर आएंगे। ये एक मराठी फिल्म है। फिल्म में सलमान खान का कैमियो होगा और रितेश के जन्मदिन के मौके पर फिल्म वेद से सलमान खान ने अपने एक झलक दिखाई है और रितेशन को उनके जन्मदिन पर मुबारकबाद दी है।

    सलमान खान ने जो वीडियो शेयर की है, उसमें सलमान पहले साइकिल पर उल्टे बैठे नजर आते हैं और उसके बाद रितेश की एंट्री होती है। दोनों अनोखे अंदाज में जाम से जाम टकराते हैं और फिर एक गाने पर दोनों को साथ डांस करते देखा जा सकता है। सलमान खान ने ये टीजर शेयर करते हुए लिखा, ''भाउ चा बर्थडे आहे। रितेश गिफ्ट बनता है। एंजॉय।''

    फिल्म वेद साल 2019 में रिलीज हुई तेलुगू फिल्म मजिली की मराठी रीमेक है। फिल्म में सलमान और रितेश के अलावा रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी नजर आएंगी। जहां रितेश इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं जेनेलिय फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। वैसे सलमान खान ने रितेश की डेब्यू फिल्म 'लाई भारी' के समय भी कैमियो किया था और एक बार फिर वो रितेश की डायरेक्टोरियल फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं।

    वैसे सलमान खान की दो और फिल्मों का बड़े ही बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अगले साल उनकी पहली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' होगी। ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके बाद उनकी और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' का भी इंतजार रहेगा। ये फिल्म 2023 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। अगले साल भाईजान का खूब जलवा देखने को मिलेगा।

    Tags