आतिफ असलम की बेटी हलीमा की क्यूटनेस के आगे सब फेल, यूजर्स बोले रणबीर-आलिया की राहा की बिछड़ी बहन

    राहा कपूर और हलीमा असलम को यूजर्स ने बताया पिछले जन्म की बहनें, दोनों की क्यूटनेस के आगे सब फेल 

    आतिफ असलम की बेटी हलीमा की क्यूटनेस के आगे सब फेल, यूजर्स बोले रणबीर-आलिया की राहा की बिछड़ी बहन

    पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम अपनी खूबसूरत गायिकी के लिए भारत में खूब मशहूर हैं। आतिफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं इसके बावजूत सिंगर ने अपनी बेटी की तस्वीर कभी शेयर नहीं की थी। लेकिन बेटी के पहले जन्मदिन पर फैंस की रिक्वेस्ट पर आतिफ ने बेटी की पहली झलक दिखलवाई जिसके बाद सोशल मीडिया पर नन्हीं हलीमा की तस्वीरें वायरल हो गई।

    आतिफ असलम ने बेटी को दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वो अपनी लाडली को गोद में उठा कर खेलते दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में नन्हीं हलीमा की सादगी और क्यूटनेस के आगे जैसे सब फेल है। दूसरी तस्वीर में नन्हीं लाडली सोफे पर खड़े हो कर जैसे फोटो के लिए पोज़ दे रही है।

    हलीमा की तस्वीर वायरल होने पर फैंस क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी सोशल मीडिया यूजर्स हैं जो हलीमा को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर से तुलना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ये तो राहा कपूर से भी ज्यादा प्यारी है। वहीं एक यूजर्स ने राहा और हलीमा को पिछले जन्म की बहनें बता दिया। दोनों बच्चियों की क्यूटनेस पर सोशल मीडिया की दुनिया फ़िदा हो गई है और इनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

    बता दें, आतिफ असलम और उनकी पत्नी सारा भरवाना ने दो बेटों के बाद पिछले साल 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया था। सिंगर ने घर में बेटी के आने की ख़ुशी जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया था। अब एक साल बाद आतिफ की बेटी ने सोशल मीडिया की दुनिया को अपना बना लिया है। अब फैंस हलीमा की और तस्वीरें देखने का इंतजार कर रहे हैं।

    Tags