Parineeti Raghav Wedding: इस मजबूरी के चलते अपनी साली की शादी में शरीक नहीं हो पाएंगे निक जोनस, अकेले ही धमाल मचाएंगी प्रियंका चोपड़ा
खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस परिणीति चोपड़ा की शादी में नहीं शामिल होंगे। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा अकेली ही बेटी से साथ उदयपुर जाएंगी।

बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। जल्द ही परिणीति चोपड़ा दुल्हन बनने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा और उनके परिवार को एयरपोर्ट के बाहर देखा गया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर पहुंच चुके हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का पूरा खानदान उदयपुर पहुंच गया है। जल्द ही बॉलीवुड अदाकार प्रियंका चोपड़ा भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचेंगी।
यहां मजेदार बात ये है कि निक जोनस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में नहीं जा पाएंगे। खबर है कि निक जोनस ने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से किनारा कर लिया है। केवल प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शरीक होने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो निक जोनस इस समय जोनस ब्रदर्स के टूर में व्यस्त चल रहे हैं।
काम में व्यस्त होने की वजह से निक जोनस अपनी साली की शादी में नहीं जाएंगे। ये खबर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंस को झटका दे सकती है। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा भी आज इंडिया पहुंच जाएंगी। दिल्ली आते ही प्रियंका चोपड़ा उदयपुर निकल जाएंगी। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन की शादी को खास बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।
उदयपुर एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा का भव्य स्वागत किया गया है। एयरपोर्ट पर परिणीति चोपड़ा लाल रंग के आउटफिट में नजर आईं। वहीं राघव चड्ढा ने बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में एयरपोर्ट पर एंट्री की है। इस दौरान राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा जबरदस्त सिक्योरिटी के बीच नजर आए। परिणीति चोपड़ा और राघव की सिक्योरिटी को देखकर तो फैंस भी हैरत में पड़ गए हैं। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव के आते ही उदयपुर इतना बदल गया है।