एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन का पुष्पा अंदाज़ देख कर जवान के शाहरुख़ खान को भूल गए लोग, यूजर्स बोले-ये फायर है

    अल्लू अर्जुन के आगे सब लगे फीके, स्वैग देख हैरान हुए फैंस 

    एयरपोर्ट पर अल्लू अर्जुन का पुष्पा अंदाज़ देख कर जवान के शाहरुख़ खान को भूल गए लोग, यूजर्स बोले-ये फायर है

    अल्लू अर्जुन देश दुनिया में अपने किरदार पुष्पा के लिए मशहूर हैं। उनके बोलने का अंदाज़ हो या चलने का स्टाइल, ये देश में ट्रेंड बन चुका है। अब फैंस को पुष्पा 2 का इंतजार करना पड़ रहा है जो थोड़ा लंबा है। लेकिन पुष्पा अपनी झलक फैंस को बीच-बीच में दिखा कर एंटरटेन जरुर कर रहे हैं। आज एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर पुष्पा अंदाज़ में स्पॉट किया गया। एक्टर को इस स्वैग में देखने के बाद कुछ देर के लिए आप जवान शाहरुख़ खान को जरुर भूल गए होंगे।

    अल्लू अर्जुन ब्लैक ट्रैक पैंट, टी-शर्ट, चश्मे के साथ नज़र आये। दाढ़ी और लंबे बालों पर हाथ फेरता देख आपको लगेगा पुष्पा चल रहा है। अल्लू की इस झलक के बाद फैंस कमेंट्स कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। देखिये-

    ये विडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा-'ये पुष्पा है झुकेगा नहीं स*ला', अन्य यूजर ने लिखा- 'पुष्पा आने वाला है, जवान को भूल जायेंगे सब', एक दूसरे यूजर ने लिखा 'जवान में शाहरुख़ खान को भूल गई मैं, पुष्पा आने वाला है।'

    बता दें, 21 दिसंबर 2021 में रिलीज़ हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा नेधमाका कर दिया था। कोरोना की मार झेल रहे देश में पुष्पा की लहर ने जादू किया था। फिल्म की कहानी, किरदार, एक्टर्स की परफॉरमेंस और गाने जबरदस्त हिट साबित हुए कि मेकर्स अब पुष्पा 2 लेकर आ रहे हैं। फिल्म के लिए लंबा इंतजार है। क्योंकि हाल में मेकर्स ने रिलीज़ डेट एलान करते हुए बताया था कि फिल्म 15 अगस्त 2024 को धमाका करेगी। अब पठान, जवान देखने के बाद पुष्पा का इंतजार हो रहा है।

    Tags