गणपति की सबसे बड़ी भक्त हैं सलमान खान की माँ सलमा, आरती उतार कर घर में किया बप्पा का स्वागत

    सलमान खान की माँ हैं गणपति बप्पा की सबसे बड़ी भक्त

    गणपति की सबसे बड़ी भक्त हैं सलमान खान की माँ सलमा, आरती उतार कर घर में किया बप्पा का स्वागत

    आज गणपति महोत्सव है। देश भर में लोग बप्पा को घर ला रहे हैं। बप्पा के प्रेम में तो आधी फिल्म डूबी हुई है। शिल्पा शेट्टी से लेकर कई टीवी जगत के सितरों के घर गणपति पधारे हैं। कई सितारे आज सुबह ही सिद्धिविनायक मंदिर और कुछ लालबाग के राजा के दरबार जा पहुंचे हैं। इस लिस्ट में सलमान खान की माँ सलमा खान उर्फ़ सुशीला चरक का नाम भी शामिल हैं। हर साल सलमान या उनकी बहनों के घर गणपति पधारते हैं जिसमें पूरा परिवार शामिल होता है।

    आज सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान के घर गणपति पधारे हैं। इस खास मौके पर खुद दबंग खान की माँ सलमा आगे आई और बप्पा की आरती कर उनका घर में स्वागत किया। इस मौके पर उनकी दोनों बेटियां अर्पिता और अलवीरा भी साथ नज़र आई। माँ ने सलवार सूट पहना हुआ था जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थीं। देखिये ये प्यारा वीडियो-

    ये कोई पहला मौका नहीं है। हर साल खान परिवार में गणपति का स्वागत होता है। दिवाली से लेकर क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है। ईद के जश्न में इंडस्ट्री से कई सेलेब्स शामिल होते हैं। इस गणपति के त्योहार में एक बार फिर पूरा खान परिवार एक साथ मेहमानों के स्वागत के लिए एक साथ खड़ा दिखेगा।

    Tags