शाहरुख और दीपिका का 'झूमे जो पठान' सुनकर याद आ जाएगा सलमान का 'स्वैग से स्वागत'

    'झूमे जो पठान' गाने में दिखा शाहरुख खान का जलवा, इस बार दीपिका पादुकोण रह गईं पीछे

    शाहरुख और दीपिका का 'झूमे जो पठान' सुनकर याद आ जाएगा सलमान का 'स्वैग से स्वागत'

    शाहरुख खान की फिल्म पठान का गुरुवार को दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने में इस बार शाहरुख खान सबसे ज्यादा हाईलाइट हुआ हैं क्योंकि गाना उन्हीं के ऊपर है और उसके बोल भी ऐसी है- झूमे जो पठान। गाने में सलमान खान अपने किलर लुक के साथ नजर आते हैं और साथ में दीपिका की भी एंट्री होती है। ये भले ही एक डांस नंबर है लेकिन गाने में शाहरुख खान का सिग्नेचर स्टेप भी है जिसमें वो हाथ ऊपर करके बाहें फैलाते हैं। शाहरुख का ऐसा लुक देखकर आप उन पर फ्लैट हो जाएंगे। वहीं दीपिका भी अपनी अदाएं दिखा रही हैं लेकिन उतना नहीं जितना उन्होंने बेशर्म रंग गाने में दिखाई थीं।

    'झूमे जो पठान' गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। गाने का म्यूजिक विशाल शेखर ने दिया है। गाने की बीट्स से ही समझ आ रहा है कि ये विशाल शेखर का गाना है। गाने की लोकेशन्स भी कमाल की हैं। देखने और सुनने दोनों के लिहाज से ये गाना ठीक है। लेकिन इस गाने का ज्यादा बज नहीं बनने वाला है क्योंकि इसमें आपको कुछ बहुत ज्यादा अलग नजर नहीं आएगा।

    पठान के पहले गाने की बेशर्म रंग से इसकी तुलना की जाए तो ये काफी पीछे नजर आता है। क्योंकि एक तो उसमें दीपिका ने अपनी अलग ही कातिलाना अदाएं दिखाई थीं और दूसरा वो एक पार्टी नंबर भी लग रहा था। अगर कोई बिना ज्यादा ध्यान दिए ये गाना सुनेगा तो उसे ये सलमान खान के गाने स्वैग से स्वागत जैसा लगेगा। कुल मिलाकर ये गाना फिल्म के हिसाब से थोड़ा फीका पड़ता नजर आया है। अब इसमें बेशर्म रंग जैसी कंट्रोवर्सी भी नहीं होने वाली है कि ये गाना वैसे ही पॉपुलर हो जाए।

    शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान अगले साल 25 जनवरी, 2023 को रिलीज हो रही है। फिल्म में शाहरुख और दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का बज तो काफी है, देखना होगा फिल्म कितना धमाल मचाती है।

    Tags