शहनाज़ गिल ने सलमान खान के साथ एक फिल्म करके खरीद लिया मुंबई में अपना बड़ा घर, कीमत आपके होश उड़ा देगी

    क्या सलमान खान ने खोल दी शहनाज़ गिल की किस्मत?

    शहनाज़ गिल ने सलमान खान के साथ एक फिल्म करके खरीद लिया मुंबई में अपना बड़ा घर, कीमत आपके होश उड़ा देगी

    सलमान खान के साथ फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने वाली शहनाज़ गिल ने अपनी पहली ही फिल्म के बाद अपने लिए मुंबई में आलीशान घर ले लिया है। शहनाज़ ने खुद फैंस की तरफ से नए घर के लिए मिली बधाइयों का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई मिल रही है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के बाद ही अपने लिए घर लिया है।

    शहनाज़ ने अपने सभी फैंस को उनके प्यार और बधाइयों के लिए शुक्रिया किया है। वहीं उनके फैंस का कहना है शहनाज़ अब मुंबई में खुद का घर लेना डिजर्व करती हैं। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। साथ ही फैंस को फिल्म किसी का भाई किसी की जान में उनका काम भी पसंद आया है। ऐसा माना जा रहा है आगे आने वाले दिनों में शहनाज़ अपनी चौथी फिल्म भी साइन कर सकती हैं।

    शहनाज़ के पास कई वेनेट, शोज़ के अलावा साजिद खान की फिल्म 100% और रिया कपूर की एक वीमेन सेंट्रिक फिल्म है जिसमें एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की है। फ़िलहाल फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी खबर सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस शहनाज़ को नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार कर रही है।

    बता दें, बिग बॉस 13 में नज़र आई शहनाज़ गिल कम ही वक़्त में बड़े लेवल पर फेमस हो गई थीं। सिद्धार्थ शुक्ला के साथ म्यूजिक वीडियोज को फैंस ने पसंद किया। लेकिन सिद्धार्थ के निधन के बाद एक्ट्रेस के लिए कमबैक करना मुश्किल था। उन्होंने कमबैक किया और अब वो आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। सलमान खान, शहनाज़ के लिए बड़ा सपोर्ट बने हुए हैं।

    Tags