काला हिरण शिकार मामले में बेल मिलने के बाद सलमान खान से मिले बॉलीवुड स्टार्स !
Updated : April 08, 2018 12:38 PM ISTकाला हिरण शिकार केस में दोषी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दो दिन जेल में बिताने के बाद शनिवार को घर लौट आये हैं। जोधपुर के जिला एवं सत्र जज रवींद्र कुमार जोशी ने शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे के आसपास 50,000 रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें सशर्त जमानत दी। शनिवार की शाम करीब पांच बजे उनकी रिहाई का आदेश जोधपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों के पास पहुंचा। इसके बाद उनको जेल के बैरक नंबर 2 से बाहर लाया गया। गुरुवार को हिरण शिकार केस में दोषी करार दिये जाने के बाद से सलमान जेल में बंद थे।
LIVE UPDATES: सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेशन कोर्ट से मिली बेल !
HIGHLIGHTS: जानिए आज सलमान खान के काला हिरण शिकार केस में क्या हुआ !
सलमान के मुंबई पहुंचने पर प्रशंसकों ने आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। सलमान की घर वापसी पर उनसे मिलने बॉलीवुड के कई छोटे बड़े स्टार्स उनके घर पहुंचे और सलमान का स्वागत किया। इसमें सलमान की आने वाली फिल्म के एक्टर्स डेज़ी शाह, डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा, शाकिब सलीम के साथ एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, वरुण धवन आदि शामिल थे।
2010 से लेकर अभी तक सलमान खान की इन फिल्मों ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा !
देखिये इन सभी की तस्वीरें यहां -