बड़ी खबर: दिसंबर में होगी रणबीर-आलिया की शादी, 'एक विलेन 2' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी

    बड़ी खबर: दिसंबर में होगी रणबीर-आलिया की शादी

    बड़ी खबर: दिसंबर में होगी रणबीर-आलिया की शादी, 'एक विलेन 2' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी शादी की डेट सामने आई है। कियारा आडवाणी भी 'एक विलेन 2' में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा रणबीर कपूर किशोर कुमार की बायोपिक में नजर आएंगे। पढ़िए शुक्रवार के दिन की 5 बड़ी एंटरटेनमेंट की खबरें।

    1. अक्षय कुमार की बच्चन पांडे नहीं होगी वीरम का रीमेक, मेकर्स ला रहे हैं फ्रेश कहानी

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक के बाद एक फ़िल्में साइन कर रहे हैं। इस साल अक्षय तीन बड़ी सूर्यवंशी, लक्ष्मी बम और पृथ्वीराज इस साल रिलीज़ होने वाली हैं। बच्चन पांडे भी पहले इस साल दिसंबर महीने में रिलीज़ होने वाली थी। लेकिन आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा से क्लैश ना होने के वजह से अक्षय ने अपनी इस फिल्म की रिलीज़ 22 जनवरी 2021 तक आगे बढ़ा दी। वैसे बच्चन पांडे की डेट ही नहीं बदली गली है बल्कि स्क्रिप्ट ही बदल गई है।

    बच्चन पांडे मलयाली फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक बताया गया था। लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी पूरी तरह से बदल दी गई है। अब अक्षय फिल्म बच्चन पांडे में एकदम फ्रेश कहानी के साथ आयेंगे। इस बदलाव के साथ अक्षय कुमार का लुक भी पूरी तरह से बदल दिया गया है।

    पूरी खबर पढ़ें

    2. सिद्धार्थ और रश्मि बिग बॉस 13 के बाद खतरों के खिलाड़ी में एक बार फिर आएंगे नजर

    बिग बॉस 13 का बस फिनाले आने ही वाला है और ये सीजन भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद घर के कंटेस्टेंट अपने अपने कामों में बिजी हो जाएंगे। लेकिन कौन कहां नजर आएगा, फैंस ये जानने के लिए बेकरार हैं। शहनाज की खबर आई कि वो स्वंयवर कर सकती हैं लेकिन घरवालों ने ये खबर गलत बताई। इसके बाद आसिम की भी स्वंयवर की खबर आई है।

    वहीं स्पॉटबॉय की रिपोर्ट में सामने आया है कि रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगे। दोनों ही कंटेस्टेंट घर में भी अकसर अलग से नजर आते रहे हैं और अब वो एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी में दम दिखाने के लिए तैयार रहेंगे। वैसे रश्मि पहले खतरों के खिलाड़ी सीजन 6 और सिद्धार्थ सीजन 7 में नजर आ चुके हैं।

    पूरी खबर पढ़ें

    3. कियारा आडवाणी 'एक विलेन 2' में जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर के साथ आएंगी नजर?

    फिल्म 'कबीर सिंह' के बाद से कियारा आडवाणी बॉलीवुड की फेवरेट हिरोइनों में से एक बन गई हैं। उसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर 'गुड न्यूज' जैसी हिट फिल्म दी। इसके बाद कियारा के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई हैं। अब उनकी लिस्ट में एक और फिल्म शामिल हुई है। वो 2014 में आई 'एक विलेन' के सीक्वल में फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी।

    'एक विलेन 2' के बारे में खबर है कि इसमें जॉन अब्राहम और आदित्य रॉय कपूर पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। अब फिल्मफेयर की खबर के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि 'लस्ट स्टोरीज' एक्ट्रेस इस फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को भूषण कुमार की टीसीरीज और एक कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

    पूरी खबर पढ़ें

    4. रणबीर कपूर करेंगे किशोर कुमार की बायोपिक, तीसरी बार बनेंगे सिंगर

    रणबीर कपूर के फैंस उनकी अगली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' और 'शमशेरा' में नजर आएंगे। हालांकि इस बीच फैंस के लिए एक और अच्छी खबर है। रणबीर लीजेंड सिंगर किशोर कुमार की बायोपिक में दिखेंगे। इस फिल्म को 'बर्फी' डायरेक्टर अनुराग बासु डायरेक्ट करेंगे। उन्होंने ही कंफर्म किया है कि रणबीर किशोर कुमार की बायोपिक करेंगे।

    फिल्मफेयर से हुए एक इंटरव्यू में अनुराग बासु ने कहा, ''किशोर कुमार की बायोपिक जरूर बनेगी। रणबीर और मैं इसके लिए कमिटेड हैं। लेकिन ये उनकी उपलब्धता और डेट्स पर निर्भर करता है। रणबीर मेरी पहली पसंद है।'' रणबीर और अनुराग साथ मिलकर 'बर्फी' और 'जग्गा जासूस' में काम कर चुके हैं।

    पूरी खबर पढ़ें

    5. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल दिसंबर में कर रहे हैं शादी, तारीख का हुआ खुलासा

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन की सबसे पॉपुलर जोड़ी है। दोनों करीब दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब खबरे हैं कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। राजीव मसंद की एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘ब्रहमास्त्र’ के रिलीज़ होने के बाद शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि रणबीर और आलिया की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं और परिवार के बाकी लोगों को शादी की तारीख सेव करने के लिए कहा गया है।

    आलिया और रणबीर 2 से एक दूसरे के साथ हैं। कई जरुरी मौकों पर आलिया रणबीर और उनके परिवार के साथ खड़ी नज़र आई हैं। हाल में आलिया को रणबीर और उनकी मम्मी नीतू सिंह के साथ अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था। अब फैंस बस इनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं।

    पूरी खबर पढ़ें