कठपुतली रिव्यू: अक्षय कुमार ने एक्शन से नहीं दिमाग से सुलझाया सीरियल किलर का रहस्य, सरगुन मेहता आई पसंद

    4.0

    कठपुतली

    कठपुतली एक सीरियल किलर पर बेस्ड है जो टीनएज लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। उनको बेरहमी से मारता है और अपनी निशानी तक छोड़कर जाता है। इसी किलर की तलाश के लिए अर्जन सेठी लग जाते हैं। ये एक रहस्य से भरी फिल्म है। एक साइकोपैथ से जुड़ी कहानी जिसके किस्से आपने 1960 से 1980 तक के दशक में जरुर सुने होंगे।

    Director :
    • रणजीत एम तिवारी
    Cast :
    • अक्षय कुमार,
    • रकुल प्रीत सिंह,
    • सरगुन मेहता,
    • चंद्रचूर सिंह
    Genre :
    • सस्पेंस, थ्रिलर
    Language :
    • हिंदी
    Platform :
    • हॉटस्टार प्लस डिज्नी
    कठपुतली रिव्यू: अक्षय कुमार ने एक्शन से नहीं दिमाग से सुलझाया सीरियल किलर का रहस्य, सरगुन मेहता आई पसंद
    Updated : September 03, 2022 09:40 AM IST

    अक्षय कुमार साल भर में 4-5 फिल्में रिलीज़ करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में हॉटस्टार डिज्नी पर उनकी इस साल की चौथी फिल्म 'कठपुतली' भी रिलीज़ हो गई है। पहले फिल्म का नाम मिशन सिंड्रेला था। हाल में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था जिसे देखने के बाद ऑडियंस का इंतजार बढ़ गया था। वहीं अक्षय ने इस बार अपने फैंस को निराश नहीं किया। उनकी शानदार परफॉरमेंस और जानदार कहानी ने फिल्म को ‘मस्ट वाच’ बना दिया है। साइकोपैथ जैसे शब्द आपने कम ही शुरू होंगे। तो ये फिल्म उसी से जुड़ी है।

    पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म की कहानी हिमाचल प्रदेश के कसौली के इर्द गिर्द रची गई है। यहां एक साइकोपैथ है जो अपने एक ही तरह के पैटर्न से स्कूल की टीनएज बच्चियों को निशाना बनाता है और खुद को संतुष्ट करने के लिए उनका बेरहमी से कत्ल कर देता है। साथ ही कत्ल पर अपना हक़ जताने के लिए निशानी छोड़ कर जाता है। अक्षय का किरदार अर्जन सेठी इसी सीरियल किलर की तलाश में है। वैसे आपने कई बार खिलाड़ी कुमार को पुलिस की वर्दी में एक्शन करते हुए देखा होगा। लेकिन इस बार बात एक्शन की नहीं माइंड गेम की है। फिल्म का हर हिस्सा आपको स्क्रीन से बांधे रखता है। ये सस्पेंस आपको अगले सीन के लिए और बेसब्र करता है। ये फिल्म सच्ची घटना पर होने की बात कही गई है। 1960 से 1985 के दौरान रूस में इस तरह के सीरियल किलर के होने की बात सामने आई थी।

    परफॉरमेंस की बात करें तो खिलाड़ी कुमार ने अपनी दमदार अदाकारी से ऑडियंस को खुश कर दिया है। उन्हें पुलिस के किरदार में पहले भी देखा गया है। लेकिन कठपुतली में उनका अंदाज़ नया है। रकुल प्रीत सिंह फिल्म में अहम भूमिका निभाती दिखी हैं। चंद्रचूर एक कठोर पुलिस ऑफिसर के साथ एक रोमांटिक पति और इमोशनल पिता के रोल में छा गए हैं। लेकिन सबसे हैरान करने वाला रोल SHO मैडम सरगुन मेहता का है। सरगुन, कई पंजाबी फिल्मों और हिंदी टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं। अक्षय के साथ ये बॉलीवुड में उनका डेब्यू था। शुरुआत में उनके किरदार को जिद्दी, बॉसी दिखाया गया। लेकिन अंत तक इन्होंने कहानी ही पलट दी।

    कठपुतली को वासु भगनानी ने प्रोड्यूस किया है। डायरेक्टर हैं लखनऊ सेंट्रल जैसी फिल्म बनाने वाले रणजीत एम तिवारी। हमारी तरफ से फिल्म को चार स्टार्स। आप इस वीकेंड कुछ अच्छा देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो घर बैठे ही हॉटस्टार डिज्नी पर कठपुतली देख डालिए। ये रहस्य से भरी फिल्म आपको पसंद आएगी।

    Tags