बिजी रवि दुबे को इस तरह परेशान करती नजर आईं सरगुन मेहता, क्यूटनेस देख फैंस ने उतारी नजर

    रवि दुबे और सरगुन मेहता एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे दोनों की क्यूटनेस ने फैंस का दिल जीत लिया है। 

    बिजी रवि दुबे को इस तरह परेशान करती नजर आईं सरगुन मेहता, क्यूटनेस देख फैंस ने उतारी नजर

    सरगुन मेहता और रवि दुबे टीवी की सबसे बेस्ट जोड़ी में से एक आती है। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक बेहद ही क्यूट वीडियो रवि और सरगुन का सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने पति के आगे डांस करती हुई नजर आ रही है। सरगुन ऐसा सबकुछ तब कर रही होती है, जब उनके सामने बैठे रवि दुबे किसी के साथ फोन पर बातचीत कर रहे होते हैं। फैंस को सरगुन मेहता और रवि दुबे का वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है, जोकि जंगल में लगी आग की तरह फैल रहा है। 

    दरअसल सरगुन मेहता ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में सरगुन ब्लैक कलर की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, रवि दुबे चेक शर्ट और ब्लू जींस पहने हुए काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वीडियो में रवि दुबे फोन पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सरगुन मेहता अपनी ही धुन में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। भले ही रवि दुबे फोन पर बिजी दिखाई दे रहे हैं, लेकिन वो अपनी पत्नी की क्यूट हरकतों पर पूरा ध्यान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए रवि दुबे और सरगुन मेहता से जुड़ा वीडियो यहां। 

    सरगुन मेहता के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए रवि दुबे ने लिखा- प्यारी सरगुन। इसके अलावा कई फैंस भी इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- प्लीज भगवान जी इन्हें बुरी नजर से बचाना। दूसरे यूजर ने लिखा- रब ने बना दी जोड़ी का ये कपल परफेक्ट उदाहरण है। तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- इस वीडियो को रिपीट करके देख रहे हैं। 

    Tags