दिव्या अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर सगाई कर किया सबको हैरान, अंगूठी पहने मंगेतर के साथ आई नज़र

    अपूर्व ने दिव्या के जन्मदिन अपर रेस्टोरेंट में दोस्तों के बीच प्रोपोज़ किया और सरप्राइज देते हुए घुटनों के बल बैठ कर उनके सामने अंगूठी पेश कर दी। उससे भी खास है खूबसूरत अंगूठी जिसबपर बायको लिखा हुआ है। बायको मराठी भाषा में पत्नी को बोलते हैं।

    दिव्या अग्रवाल ने अपने जन्मदिन पर सगाई कर किया सबको हैरान, अंगूठी पहने मंगेतर के साथ आई नज़र

    MTV रोडीज़ फेम दिव्या अग्रवाल अपने काम से ज्यादा लव लाइफ के लिए खबरों में बनी रही। प्रियांक शर्मा, वरुण सूद को डेट करने के बाद अपने जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने अपूर्व पडगांवकर से सगाई कर ली है। अपूर्व ने दिव्या के जन्मदिन अपर रेस्टोरेंट में दोस्तों के बीच प्रोपोज़ किया और सरप्राइज देते हुए घुटनों के बल बैठ कर उनके सामने अंगूठी पेश कर दी। उससे भी खास है खूबसूरत अंगूठी जिसबपर बायको लिखा हुआ है। बायको मराठी भाषा में पत्नी को बोलते हैं।

    जन्मदिन के दिन सगाई करने के बाद दिव्या ने मंगेतर के सामने पैपराजी के सामने अपनी अंगूठी दिखाते हुए सगाई की जानकारी दी। दोनों ने पैपराजी को पोज़ दिए और खुल कर अपने प्यार का इज़हार किया।

    दिव्या को MTV रोडीज़ में देखा गया था। शो के दौरान एक्ट्रेस का अफेयर प्रियांक शर्मा से जुड़ा था। प्रियांक को सपोर्ट करने दिव्या बिग बॉस 11 में तक पहुंची थी। लेकिन एक्टर ने धोखा देते हुए बेनफ्शा का हाथ थाम लिया। बाद में एक्टर वरुण सूद को कुछ साल डेट करने के बाद इस साल की शुरुआत में दोनों के ब्रेकअप की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। अब वरुण से ब्रेकअप के बाद दिव्या की लाइफ में अपूर्व की एंट्री हुई है या दोनों ब्रेकअप से पहले ही एक दूसरे को पसंद करने लगे थे इसका खुलासा नहीं हुआ है। हां, दोनों कुछ महीनों से रिलेशनशिप में थे। अपूर्व की बात करें तो वो एक इंट्रोपेन्योर हैं। उनके नाम एक रेस्टोरेंट हैं और कुत्तों के शौकीन है। उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दूसरी तरफ फैंस दिव्या और अपूर्व को सगाई के लियर बधाई दे रहे हैं। दिव्य को उनके जन्मदिन पर इससे बड़ा सरप्राइज नहीं मिला होगा। दिव्या बिग बॉस OTT की विनर रह चुकी हैं।

    Tags