कॉफी विद करण सीजन 7: इस महंगी और मजेदार चीज़ों से भरा होगा कॉफी हैंपर, मिलेगा iPhone भी

    करण अपने शो में रैपिड फायर और अन्य राउंड जीतने पर एक जबरदस्त हैंपर गिफ्ट करते आये हैं। ये हैंपर हमेशा से कई महंगी और कीमती चीजों से भरा होता है। इस बार भी करण लाखों का ये हैंपर अपने सेलेब गेस्ट को देने वाले हैं।

    Koffee With Karan 7 hamper

    Koffee With Karan 7 hamper

    कॉफी विद करण सीजन 7 के लिए फैंस अभी से बेहद एक्साइटेड हैं। ये नया सीजन इस हफ्ते से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाया जाना है। हाल में इस नए सीजन के ट्रेलर सामने आया है धमाकेदार था। अब शो पर दिए जाने वाले हैंपर से जुड़ी ताजा खबर सामने आई है। करण अपने शो में रैपिड फायर और अन्य राउंड जीतने पर एक जबरदस्त हैंपर गिफ्ट करते आये हैं। ये हैंपर हमेशा से कई महंगी और कीमती चीजों से भरा होता है। इस बार भी करण लाखों का ये हैंपर अपने सेलेब गेस्ट को देने वाले हैं।

    पिंकविला की एक रिपोर्ट की माने तो कॉफ़ी विद करण के 7वें सीज़न के लिए सेलेब्स को दिये जाने वाले हैंपर में एक कॉफी फ्रेंच प्रेस, पर्सनलाइस्ज़ भुनी हुई कॉफी और ब्राउनी शामिल हैं। इतना ही नहीं, एक कॉफी मग, शानदार होम डेकोर वाउचर, एक आईफोन और कुछ चॉकलेट भी होंगे। इसके अलावा कुछ हैंडमेड स्किन केयर साबुन भी होंगे। मतलब इस बार करण के सवालों के सही जवाब देने वाले को ये शानदार हैंपर मिलने वाला है।

    बता दें, कॉफी विद करण का ये सीजन धमाकेदार होने वाला है। ट्रेलर में इस नए सीजनमें आने वाले सेलेब्स की झलक देखने को मिली थी। इस बार अक्षय कुमार, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, विजय देवरकोंडा, सामंथा प्रभु, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी जैसे स्टार्स दस्तक देने वाले हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता था कि कुछ सेलेब्स हैंपर के लिए लड़ रहे हैं तो कुछ अपनी निजी जीवन पर खुलासे कर रहे हैं। इस बार करण जबरदस्त तरीके से इंट्रोडक्शन देंगे तो वहीं सेलेब्स रैपिड फायर गेम के लिए तैयार दिखेंगे। इस नए सीजन फिजिकल एक्टिव भी दिखाई दे रही है। मतलब शो का हर एपिसोड धिना धिन धा होने वाला है।

    ये टॉक शो पिछले 18 सालों से सभी का ऑल टाइम फेवरेट रहा है। इस शो ने अपने सुपरस्टार गेस्ट्स, मजेदार बातचीत और कॉन्ट्रोवर्शियल सवालों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी है। अब इस शो का सीजन 7 आ रहा है और जिसका नया एपिसोड हर गुरुवार को एक्सक्लूसिव डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

    Tags