रणबीर और आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन होगी रिलीज

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। ये फिल्म दिवाली से ठीक एक दिन पहले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है।

    रणबीर और आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर इस दिन होगी रिलीज

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र ने थिएटर्स पर ठीक ठाक बिजनेस किया था। तमाम लोगों को ये फिल्म पसंद आई थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में शाहरुख खान और नागार्जुन का कैमियो था। जबकि अमिताभ बच्चन का अपना एक फुल रोल था। फिल्म अब सिनेमाघरों से उतर चुकी है तो लोग बेसब्री से इसे दोबारा ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। थिएटर्स से निकलने के बाद भी कई फिल्में ओटीटी पर कमाल दिखाती नजर आती हैं। जैसे पिछले दिनों आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा ने ओटीटी पर किया।

    अब अगर बात करें कि रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र कब ओटीटी पर आएगी तो इसकी रिलीज डेट पर सामने आती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 23 अक्टूबर को रिलीज होगी। यानी दिवाली से ठीक एक दिन पहले। हालांकि ये ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।

    इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था, जिन्होंने फिल्म ये जवानी है दीवानी डायरेक्ट की थी। फिल्म में रणबीर ने शिवा नाम का कैरेक्टर किया था, जिसके बाद अग्नि की शक्ति होती है। ब्रह्मास्त्र को बचाने की कड़ी में कई लोग जुड़े होते हैं। देव फिल्म का मेन विलेन है जिसका चेहरा पार्ट वन में उजागर नहीं किया गया है। दूसरे पार्ट में देव की एंट्री होगी। अब देव कौन होगा, इसे लेकर कई लोग कई अकटलें लगा रहे हैं, लेकिन दो नाम सबसे ज्यादा सामने आ चुके हैं। एक हैं ऋतिक रोशन और दूसरे रणवीर सिंह। माना जा रहा है कि इन्हीं दोनों में से कोई देव का रोल करेगा। फिलहाल तो दूसरे पार्ट के लिए अभी लंबा इंतजार करना होगा।

    Tags