द मैजिक ऑफ शीरी ट्रेलर: हाउस वाइफ दिव्यांका त्रिपाठी बनीं जादूगर, घर टूटेगा या मिलेगी पॉपुलैरिटी?

    दिव्यांका त्रिपाठी की दूसरी वेब सीरीज द मैजिक ऑफ शीरी का ट्रेलर आया सामने, एकदम अलग अंदाज में जादूगरनी बनी नजर आईं एक्ट्रेस

    द मैजिक ऑफ शीरी ट्रेलर: हाउस वाइफ दिव्यांका त्रिपाठी बनीं जादूगर, घर टूटेगा या मिलेगी पॉपुलैरिटी?

    दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार फिर से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है और इस बार वो अपने दम पर पूरी वेब सीरीज चलाने वाली हैं। जी हां, एक्ट्रेस द मैजिक ऑफ शीरी नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगी। इस सीरीज में वो एक जादूगरनी बनी हैं। दिव्यांका ने पहली बार अपना कुछ ऐसा अंदाज दिखाया है। एक्ट्रेस 'ये है मोहब्बतें' में 'डॉ. इशिता भल्ला' का किरदार कर घर घर में पॉपुलर हुई थीं। अब वो घर की ही गृहिणी का रोल भी करती नजर आएंगी।

    ट्रेलर में साफ दिख रहा है कि दिव्यांका त्रिपाठी को बचपन से जादू करने का शौक था। लेकिन बड़े होकर वो प्यार में पड़ जाती हैं और अपना घर बसा लेती हैं और अपना शौक छोड़ देती हैं। दिव्यांका त्रिपाठी से लेकिन ज्यादा समय तक रहा नहीं जाता और वो दोबारा जादू की दुनिया में कूद पड़ती हैं। वो एक बड़े जादूगर से और जादू सीखने के लिए मिन्नतें करती हैं। इस बड़े जादूगर का रोल जावेद जाफरी ने किया है। पहले तो जावेद जाफरी दिव्यांका को सिखाने में दिलचस्पी नहीं दिखाते लेकिन बाद में उन्हें वो जादूगर बना ही देते हैं।

    हालांकि दोबारा से जादुई जिंदगी में लौटने के बाद उन्हें ससुराल की तरफ से नाराजगी का सामना करना पड़ता है। उन्हें उनके जादू के काम को सर्कस वाला काम कहा जाता है लेकिन दिव्यांका हार नहीं मानतीं और अपने शौक को पूरा करके मानती हैं। इस सीरीज में कोई बड़ा सस्पेंस नहीं है। एक सिंपल सी स्टोरी है।

    दिव्यांका त्रिपाठी की ये दूसरी वेब सीरीज है। इससे पहले वो साल 2019 में कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में नजर आई थीं। दिव्यांका की द मैजिक ऑफ शीरी को बिरसा दासगुप्ता ने ही डायरेक्ट किया है। आप इस सीरीज को 13 जुलाई से जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं। 

    Tags