अदा खान ने दीपिका पादुकोण के बेशर्म रंग पर किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले -कमाल कर दिया

    अदा खान की अदाओं के आगे सब फीकें पड़े 

    अदा खान ने दीपिका पादुकोण के बेशर्म रंग पर किया जबरदस्त डांस, यूजर्स बोले -कमाल कर दिया

    शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की पठान को रिलीज़ हुए आधे महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन फिल्म के गाने अब भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। टीवी एक्ट्रेस अदा खान ने दीपिका पर फिल्माए गए विवादित गाने ‘बेशर्म रंग’ पर जबरदस्त डांस वीडियो शेयर कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को सिल्वर ड्रेस में दीपिका के बेशर्म रंग वाले डांस स्टेप कॉपी करते हुए देखा जा सकता है। अदा खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में इस वीडियो में अदा खान की अदाएं देखने के बाद आप एक बार से उनके फैन हो जायेंगे।

    वैसे अदा खान के अलावा श्वेता तिवारी संग कई एक्ट्रेस ने दीपिका पादुकोण के गाने पर अपना वर्जन सोशल मीडिया पर शेयर किया था। बेशर्म रंग गाने पर इन टीवी की एक्ट्रेसेज का जबरदस्त डांस खूब पसंद किया गया था। शायद यही वजह रही कि विवादों में रहने के बाद भी ये गाना ब्लॉकबस्टर रहा।

    अदा खान को एकता कपूर की नागिन सीरीज में बेहद पसंद किया गया था। मौनी रॉय के साथ वो शेषा नागिन के किरदार में नज़र आई थीं। हाल में उन्हें एक बार फिर नागिन के 6 भाग में अनीता हसनंदानी, तेजस्वी प्रकाश और महक चहल के साथ देखा गया था।

    अदा खान किस टीवी शो में लगातार बेशक नहीं नजर आ रही हो। लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने से जुड़ी हर खबर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल में एक्ट्रेस ने सुधा चंद्रन के साथ रील्स शेयर किये थे जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया था। अब अदा खान को किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने का इंतजार हो रहा है।

    Tags