मीका सिंह संग शादी करने पर आकांक्षा पुरी ने कहा -अभी रोमांस करने दो

    शो के बाद दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों ने एक दूसरे का रिश्ता पब्लिक में स्वीकार किया। लेकिन सब जानना चाहते हैं कि स्वयंवर तो हुआ था लेकिन शादी क्यों नहीं हुई अब तक। अब इस सवाल का जवाब खुद आकांक्षा ने दे दिया है।

    मीका सिंह संग शादी करने पर आकांक्षा पुरी ने कहा -अभी रोमांस करने दो

    सिंगर मीका सिंह और आकांक्षा पुरी के अफेयर के चर्चे तब से चल रहे थे जब दोनों को आधी रात को ड्राइव करते हुए साथ में स्पॉट किया गया था। हालांकि, उस समय दोनों ने एक दूसरे को खुद को बस अच्छा दोस्त बताया। लेकिन जब आकांक्षा ने मीका के स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ में एंट्री मारी, तब ही इनके छुपे अफेयर के राज खुल गये। आकांक्षा न सिर्फ शो में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची थीं बल्कि शो भी जीती। शो के बाद दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। दोनों ने एक दूसरे का रिश्ता पब्लिक में स्वीकार किया। लेकिन सब जानना चाहते हैं कि स्वयंवर तो हुआ था लेकिन शादी क्यों नहीं हुई अब तक। अब इस सवाल का जवाब खुद आकांक्षा ने दे दिया है।

    हाल में एक पोर्टल से बातचीत में आकांक्षा ने बताया कि अभी वो इस रोमांस को एन्जॉय करना चाहती हैं। मीका संग शादी के सवाल पर आकांक्षा ने बताया-‘मुझे नहीं पता कि लोग मुझे डेटिंग के फेज़ में क्यों नहीं देखना चाहते। वे सिर्फ मेरी शादी होते देखना चाहते हैं। मैं डेट क्यों नहीं कर सकती, किसी के साथ रोमांस और इस फेज का आनंद क्यों नहीं ले सकती हूं। मैं मीका जी के साथ कोर्टशिप वाला पीरियड एन्जॉय करना चाहती हूं। मैंने इसे बहुत मिस किया है क्योंकि मैं लंबे समय से सिंगल हूं और मैं डेटिंग के फेज़ का आनंद लेना चाहती हूं। थोड़ा रोमांस हो लाइफ में तो मजा आता है।‘

    बता दें, पिछले कुछ महीनों से टीवी पर मीका का स्वयंवर चल रहा था। देश भर की कई लड़कियों ने इस शो में हिस्सा लिया था। लेकिन किसे पता था कि वोटी तो कोई और ही बन जाएगी। शो में बीच में मीका की अच्छी दोस्त बताने वाली आकांक्षा पुरी ने शो में एंट्री ली। अंत में सिंगर ने उन्हें ही अपनी वोटी चुना और माला पहना दी। उस समय माना जा रहा था कि दोनों शो जीतने के तुरंत बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। दोनों ने शादी के बारे में बात करना ही बंद कर दिया है। फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि ये जोड़ा जल्द सात फेरे लेगा।

    Tags