मीका दी वोट्टी की विनर बनी ये एक्ट्रेस, सिंगर की दुल्हनिया बनकर रखेंगी घर में कदम

    टेलीविजन के फेमस रियलिटी शो मीका दी वोट्टी से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने ये शो जीत लिया है।

    मीका दी वोट्टी की विनर बनी ये एक्ट्रेस, सिंगर की दुल्हनिया बनकर रखेंगी घर में कदम

    इस वक्त सिंगर मीका सिंह अपनी दुल्हनिया को चुनने में बिजी चल रहे हैं। उनकी दूल्हन बनने के लिए कई हसीनाएं इस वक्त रेस लगाती हुई नजर आ रही हैं। मीका सिंह को 3 फाइनलिस्ट मिल चुकी है। वहीं, इसी बीच मीका सिंह की दुल्हनिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मीका सिंह ने अपनी दुल्हनिया को चुन लिया है।

    उनकी दुल्हनिया कोई और बल्कि आकांक्षा पुरी बनी है। आकांक्षा ने शो मीका दी वोट्टी का टाइटल अपने नाम कर लिया है। आकांक्ष पुरी ने फाइनल में नीत महल और प्रणातिका दास को हराया है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका ने दोस्त को ही पत्नी बनाने का फैसला कर लिया है। फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आकांक्ष पुरी और मीका सिंह शादी करेंगे या फिर नहीं। कुछ वक्त पहले ही मीका और आकांक्ष का नाम एक-दूसरे के साथ जोड़ा गया था। वहीं, कुछ महीनों पहले कुछ तस्वीरें दोनों से जुड़ी वायरल हुई थीं, जिसे देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बाद में दोनों ने इस खबर को गलत करारा दिया था। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीका सिंह और आकांक्ष दोनों को एक-दूसरे को पिछले 10 साल से डेट कर रहे हैं। वैसे मीका सिंह से पहले आकांक्ष पुरी का नाम बिग बॉस 13 के पारस छाबड़ा के साथ जोड़ा गया था। जब पारस का नाम माहिरा के साथ जोड़ा जा रहा था उस वक्त उन्होंने कुछ नहीं कहा। ये बात आकांक्ष पुरी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने पारस संग ब्रेकअप कर लिया। 

    Tags