Mika Di Vohti: अकांक्षा पुरी बनीं मीका की दुल्हनिया, लेकिन अभी नहीं होगी शादी

    अकांक्षा पुरी मीका सिंह की दुल्हनिया बन गई हैं। मीका ने अकांक्षा को दुल्हनिया तो चुन लिया है लेकिन शो पर अभी शादी नहीं की है, वो बिना कैमरे के अकांक्षा के साथ क्वलिटी टाइम बिताना चाहते हैं।

    Mika Di Vohti: अकांक्षा पुरी बनीं मीका की दुल्हनिया, लेकिन अभी नहीं होगी शादी

    मीका दी वोटी शो में करीब 2 महीने बिताने के बाद आखिरकार मीका को अपनी जीवनसाथी मिल गई है। उन्होंने अकांक्षा पुरी को अपनी दुल्हनिया के रूप में चुन लिया है। अकांक्षा ने दो और कंटेस्टेंट्स प्रांतिका दास और नीत महल को हराकर मीका के दिल में जगह बनाई है। मीका के लिए ये फैसला आसान नहीं था। उन्होंने भले ही अकांक्षा को चुना लेकिन उनकी बॉन्डिंग बाकी दो कंटेस्टेंट्स के साथ भी हो गई थी। अकांक्षा और पिछले 13-14 सालों से एक दूसरे के दोस्त भी हैं, तो इसलिए भी मीका ने अकांक्षा को चुना है।

    हालांकि मीका ने अभी शो पर शादी नहीं की है। द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक सोर्स ने बताया, ''जहां मीका ने स्टेज पर आकांक्षा से शादी नहीं की, वहीं उन्होंने अपनी पसंद का इजहार करने के लिए उन्हें शादी की माला पहनाई। उन्होंने शेयर किया कि वो शादी के बंधन में बंधने से पहले कैमरों से दूर उनके (अकांक्षा) साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं। मीका ने आकांक्षा के परिवार से भी मुलाकात की और उनका आशीर्वाद मांगा क्योंकि उन्होंने उनके साथ इस नई यात्रा को शुरू करने का फैसला किया है।''

    अकांक्षा पुरी ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और उनके आने के बाद से ही माहौल बदल गया था। अकांक्षा के बारे में माना भी जा रहा था कि वो शो जीत सकती हैं। अकांक्षा पुरी ने वैसे तो विघ्नहर्ता जैसे सीरियल्स में काम किया है लेकिन वो उस वक्त ज्यादा सुर्खियों में आ गई थीं जब उनका और पारस छाबड़ा का ब्रेकअप हो गया था। पारस की बिग बॉस 13 में माहिरा शर्मा से नजदीकियां बढ़ गई थीं। इसके बाद जब वो बाहर आए तो अकांक्षा और पारस ने ब्रेकअप कर लिया था। आखिरकार अब अकांक्षा को भी अपना प्यार मिल ही गया। अब बस फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्दी से इनकी हल्दी-मेहंदी की सेरेमनी देखने को मिले। 

    Tags