बोरियत भगाने के लिए लव गुरू बनीं अक्षरा सिंह, फैंस को बांटा मुफ्त का ज्ञान

    अक्षरा सिंह अदाकारा होने के साथ साथ एक लव गुरू भी हैं। इस बात का सबूत अक्षरा सिंह का लेटेस्ट वीडियो है। 

    बोरियत भगाने के लिए लव गुरू बनीं अक्षरा सिंह, फैंस को बांटा मुफ्त का ज्ञान

    अक्षरा सिंह भोजपुरी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि सोशल मीडिया पर लाइमलाइट बटोरना कभी नहीं भुलती। अक्षरा सिंह समय समय पर अपनी वीडियोज के जरिए सोशल मीडिया पर हंगामा मचाती रहती हैं। वहीं फैंस भी अक्षरा सिंह की पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कुछ समय पहले ही अक्षरा सिंह ने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षरा सिंह लव गुरू बनकर लोगों को प्यार का पाठ पढ़ा रही हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह बाबूजी धीरे चलना... गाने पर लिप्सिंग कर रही हैं। 

    इस वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा, बच के रहना रे बाबा...। लगता है कि अक्षरा सिंह को भी प्यार के नाम से डर लगता है। तभी तो अक्षरा सिंह ने जमाने के सामने धोखे का जिक्र कर दिया है। अक्षरा सिंह ने साफ कर दिया है जो प्यार करता है उसे धोखा जरूर मिलता है। अक्षरा सिंह का वीडियो में हर एक एक्सप्रेशन कमाल लग रहा है। 

    आपको बता दें अक्षरा सिंह ने ये वीडियो अपनी कार में बैठकर बनाई है। लगता है कि कार में अक्षरा सिंह काफी बोर हो गई थीं। अक्षरा सिंह की अदाओं ने तो फैंस का दिल ही जीत लिया है। यही वजह है जो कुछ समय में ही अक्षरा सिंह की वीडियो ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है। लोग लगातार अक्षरा सिंह की वीडियो पर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। अक्षरा सिंह की तारीफ करते हुए एक फैन ने लिखा, अक्षरा तो भोजपुरी सिनेमा की शेरनी है। 

    गौरतलब है कि नए साल के बाद से ही अक्षरा सिंह सोशल मीडिया की जान बनी हुईं हैं। अक्षरा सिंह ने अपने नए साल की शुरुआत फैंस के साथ की थी। नए साल के मौके पर अक्षरा सिंह एक इवेंट में पहुंची थीं। जहां पर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस के साथ जमकर मस्ती की थी। 

    Tags