आदिपुरुष से जुड़े बवाल के बीच फिर से टीवी पर इस दिन दिखाई जाएगी रामायण, जानकर खुशी के मारे झूम उठे फैंस

    आदिपुरुष के बवाल के बीच एक बार फिर से रामानंद सागर की रामायण को लोगों के बीच दिखाया जाने वाला है। जानिए कहां उठा पाएंगे आप इसका आनंद। 

    आदिपुरुष से जुड़े बवाल के बीच फिर से टीवी पर इस दिन दिखाई जाएगी रामायण, जानकर खुशी के मारे झूम उठे फैंस

    फिल्म आदिपुरुष में जिस तरह से रामायण से जुड़ी चीजों को दिखाया गया है, उसे देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दर्शकों न तो फिल्म की कहानी पसंद आई है और न ही फिल्म के डायलॉग्स अच्छे लगे हैं। इस फिल्म को लेकर कई बड़े सेलेब्स भी अपना गुस्सा निकाल चुके हैं। इन सबके बीच एक बड़ी अनाउसमेंट की गई है, जिसके बारे में जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा। फिल्म आदिपुरुष के विवाद के बीच एक बार फिर से रामानंद सागर की रामायण टीवी पर आने वाली है। 

    दरअसल शेमारू टीवी ने इस बात की अनाउंसमेंट की है कि चैनल पर पौराणिक शो 3 जुलाई से ऑन एयर होना शुरू होगा। 80 के दशक के टीवी शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने भगवान श्री राम और सीता का रोल निभाया था, जबकि एक्टर सुनील लाहिड़ी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। इस चीज की अनाउंसमेंट करते हुए चैनल ने टीवी शो से एक छोटी क्लिप शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कि विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण सभी फैंस और हमारे दर्शकों के लिए वापस आ गया है। इस शो को आप 3 जुलाई, शाम 7.30 बजे से अपने पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर देखें। यहां देखिए रामायण शो से जुड़ा वीडियो यहां। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रामानंद सागर का शो रामायण 1987 को लोगों के बीच आया था। ये शो लोगों के बीच काफी ज्यादा हिट हुआ था। आज भी अरुण गोविल और दीपिक चिखलिया को भगवान श्री राम और माता सीता के तौर पर देशभर में पूजा जाता है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब दीपिका मिथिला गई थी और वहां से वापस लौटी तो उनकी विदाई एक बेटी की तरह की गई। ऐसे में आदिपुरुष फिल्म के अंदर जो कुछ भी लोगों को दिखाया गया वो उन्हें पसंद नहीं आया। 

    Tags