अर्जुन बिजलानी ने पत्नी संग दरार की खबर पर शेयर किया ये पोस्ट, देखिये

    हाल में दोनों ने शो पर दोबारा शादी भी की थी जिसका वीडियो सामने आया था। लेकिन अर्जुन के एक पोस्ट ने इस आदर्श जोड़ी के प्यार पर सवाल उठा दिया था।

    अर्जुन बिजलानी ने पत्नी संग दरार की खबर पर शेयर किया ये पोस्ट, देखिये

    टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी को आदर्श जोड़ी के रूप में देखा जाता आया है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट हो या पब्लिक प्लेटफार्म, ये अपने प्यार का इज़हार करना नहीं भूलते। खास बात ये है कि इस जोड़ी को स्टार प्लस के शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में बटोर स्मार्ट कपल देखा जा रहा है। हाल में दोनों ने शो पर दोबारा शादी भी की थी जिसका वीडियो सामने आया था। लेकिन अर्जुन के एक पोस्ट ने इस आदर्श जोड़ी के प्यार पर सवाल उठा दिया था।

    दरअसल, गुरुवार शाम को अर्जुन ने पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में लिखा था- हमेशा के लिए एक झूठ है। इसके साथ उन्होंने दिल टूटने वाली एमोजी भी बनाई थी। इसके बाद फैंस को लगा कि अर्जुन और नेहा के रिश्ते में दरार आ गई है। अर्जुन के इस पोस्ट को देख कर कई सेलेब्स ने कमेंट कर अपनी चिंता जताई। सना मकबूल ने कमेंट कर पूछा की क्या हुआ। वही कईयों ने फोन और मैसेज कर जानकारी ली। वहीं अब अर्जुन ने अपने इस पोस्ट पर सफाई देते हुये लिखा-'यह प्यार हमेशा के लिए है !!! कल रात की पोस्ट का मेरे निजी जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। कल बहुत सारे कॉल और संदेश प्राप्त हुए, जिनके लिए मैं ईमानदारी से आभारी हूं क्योंकि यह दिखाता है कि लोग हमारी कितनी परवाह करते हैं और हमसे प्यार करते हैं। मुझ पर जांच करने के लिए धन्यवाद दोस्तों !! बहुत सारा प्यार।’

    बता दें, अर्जुन बिजलानी ने नेहा स्वामी कई सालों से एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने अपने रिश्ते को नाम देते हुए साल 2013 में शादी कर ली थी। शादी के बाद नेहा को कई टीवी शोज़ में देखा गया था। दोनों की लव स्टोरी भी खूब मशहूर हुई। और अब अच्छी खबर है कि दोनों के रिश्ते में कोई दरार नहीं है। अर्जुन ने अपने गाने के लिए ऐसा पोस्ट शेयर किया था जिसका टीज़र एक्टर ने शेयर कर दिया है।

    Tags