शार्क टैंक के जज रहे अश्नीर ग्रोवर और पत्नी माधुरी को नहीं जाने दिया गया न्यूयॉर्क, एयरपोर्ट से लौटे वापस

    अश्नीर ने अपनी सफाई में कही ये बात, खुद पर लगे आरोपों को साबित करेंगे गलत 

    शार्क टैंक के जज रहे अश्नीर ग्रोवर और पत्नी माधुरी को नहीं जाने दिया गया न्यूयॉर्क, एयरपोर्ट से लौटे वापस

    भारत पे के एक्स को-फाउंडर और शार्क टैंक इंडिया के जज हर चुके अश्नीर ग्रोवर एक बार फिर खबरों में छाए हुए हैं। इस बार मामला है उन्हें देश से बाहर जाने से रोके जाने का जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। अश्नीर ने एक ट्वीट करते हुए लिखा ‘भारत में क्या चल रहा है? फ़िलहाल अश्नीर एयरपोर्ट पर रोका गया चल रहा है जनाब।’ अपने इस ट्वीट में उन्होंने अपनी बात रखते हुए पक्ष रखा है।

    अश्नीर पत्नी माधुरी जैन के साथ न्यूयॉर्क जा रहे थे। लेकिन फ्लाइट में चढ़ने से पहले उन्हें इमीग्रेशन पर रोक दिया गया। बताया गया कि उन्हें EOW यानी आर्थिक अपराध शाखा ने रोका है। EOW की तरफ से उन्हें लुकआउट सर्कुलर यानी LOC जारी किया हुआ था जिसके तहत अश्नीर देश से बाहर ट्रेवल नहीं कर सकते।

    हालांकि, अश्नीर ने बताया कि उनके खिलाफ मई में शिकायत दर्ज की गई थी। इस बीच वो चार बार विदेशी दौरे पर जा चुके हैं। और न ही उन्हें इस मामले में कभी जांच के लिए बुलाया गया और न ही समन भेजा गया। एयरपोर्ट से उन्हें घर लौटने के बाद शुक्रवार सुबह उन्हें समन मिला है। अब इस मामले में वो पूरा सहयोग कर रहे हैं। ये अश्नीर ने अपने ट्वीट में कहा है।

    बता दें, ये कोई पहला मामला नहीं है जब अश्नीर खबरों में छाए रहे हों। इससे पहले उनकी पत्नी माधुरी पर गलत इनवॉइस बनाने के आरोप लगे थे। ऐसी रिपोर्ट सामने आई थी कि माधुरी अपने उपर किये गये खर्च को कंपनी का खर्च बता रही थीं। फ़िलहाल मामले की जांच चल रही है।

    Tags