बरसातें: शिवांगी जोशी और कुशल टंडन में पनपेगा प्यार, इस दिन से टीवी पर आएगा शो

    शिवांगी जोशी और कुशल टंडन का शो इस दिन से टीवी पर आएगा, जानिए क्या होगा दोनों का रोल?

    बरसातें: शिवांगी जोशी और कुशल टंडन में पनपेगा प्यार, इस दिन से टीवी पर आएगा शो

    शिवांगी जोशी और कुशल टंडन पहली बार साथ में मिलकर एक सीरियल में नजर आने वाले हैं। कुशल टंडन इस सीरियल से टीवी पर वापसी कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही इसका एक प्रोमो आया था लेकिन तब इसके टीवी पर ऑन एयर होने की डेट नहीं आई थी। सोनी टीवी ने अब इस सीरियल का एक नया प्रोमो जारी किया है और इसमें बताया गया है कि शो कब टेलीकास्ट होगा। 

    प्रोमो में कुशल को एक कंपनी का मालिक दिखाया गया है और शिवांगी वहां काम करने वाली एक एंप्लॉय है। शिवांगी को कुशल काफी बदतमीज, बेशर्म और अकड़ू इंसान लगते हैं। वहीं कुशल को वैसे तो फ्लर्ट करने वाला इंसान दिखाया गया है। पर उनकी नजरें शिवांगी जोशी पर टिक जाती हैं। वहीं शिवांगी जोशी को भी कुशल पसंद नहीं होते लेकिन कुशल से आगे सीरियल में उन्हें प्यार होता दिखाया जाएगा। 

    इस सीरियल को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। शो 10 जुलाई से शुरू होगा और सोमवार से शुक्रवार रोज रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। सीरियल में शिवांगी जोशी का नाम अराधना है और कुशल टंडन का नाम रेयांश रखा गया है। 

    पिछले दिनों अपने एक इंटरव्यू में शिवांगी जोशी ने कहा था, ''अपने नए शो में, मैं एक पत्रकार आराधना का किरदार निभा रही हूं। वह आशावादी, मजबूत इरादों वाली और जीवन में अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। वह रेयांश (कुशाल टंडन का किरदार) के लिए काम करती है और कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि कैसे लड़कियां उन लड़कों के प्यार में पड़ जाती हैं जो आम तौर पर उनके दिल तोड़ देते हैं। वह बुरा आदमी नहीं है लेकिन उनका दिल तोड़ देता है। मैं इस भूमिका को लेकर काफी उत्सुक हूं। यह मेरी पिछली भूमिकाओं में निभाई गई भूमिकाओं से बहुत अलग है।" 

    Tags