शिवांगी जोशी के प्यार में डुबे दिखें कुशाल टंडन, तस्वीरें देख फैंस के चेहरे पर आई मुस्कान

    एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की एक्टर कुशाल टंडन के साथ एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। उसे देखकर फैंस को ये सबूत मिल गया है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

    शिवांगी जोशी के प्यार में डुबे दिखें कुशाल टंडन, तस्वीरें देख फैंस के चेहरे पर आई मुस्कान

    टीवी की सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक शिवांगी जोशी र कुशाल टंडन आते हैं। उनकी एक्टिंग और पर्सनालिटी के सभी लोग दीवाने हैं। एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को असली पहचान उनके सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से मिली थी। इसी दौरान उनका नाम सीरियल के उनके को स्टार मोहसिन खान के साथ जोड़ा गया था। जब दोों स्टार्स ने अपनी राह अलग की तो कई फैंस को झटका लगा। अब एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस शिवांगी जोशी एक्टर कुशाल टंडन को डेट कर रही है। जोकि उनके साथ सीरियल बरसाते में दिखाई दिए थे।

    सीरियल बरसातें के अंदर शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की जोड़ी और काम दोनों फैंस को काफी पसंद आया। सीरियल की कहानी लेकिन लोगों के बीच कहीं न कहीं अपनी जगह बनाने में असफल रही है। इसी वजह से सीरियल टीवी टीआरपी की लिस्ट में खराब प्रदर्शन के चलते बंद हो गया। शिवांगी जोशी और कुशाल को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही थी कि वो आपस में डेट कर रहे हैं। इस बात का हिंट अब कहीं न कहीं फैंस को मिलता हुआ दिखाई दिया है। कुशाल ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वो शिवांगी जोशी संग नजर आ रहे हैं। दोनों साथ में काफी प्यार लग रहे हैं। आप भी यहां देखिए कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की तस्वीर यहां। 

    कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी की तस्वीर वायरल

    शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन की जो तस्वीर सामने आई है, उसमें दोनों पहाड़ियों पर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुशाल की बाहों में शिवांगी नजर आ रही है। इन दोनों को साथ देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो गए हैं। तस्वीरों को देखकर ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों स्टार आपस में एक-दूसरे डेट कर रहे हैं। 

    Tags