बिग बॉस 16 प्रोमो: किली पॉल ने घर में बांधा समा, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त पर नाचे सारे कंटेस्टेंट

    बिग बॉस 16 में गेस्ट आने शुरू हो गए हैं। इस बार बिग बॉस के पहले गेस्ट तनजानिया के किली पॉल बने हैं। वो इंडियन गानों पर लिप सिंक करके काफी पॉपुलर हुए थे।

    बिग बॉस 16 प्रोमो: किली पॉल ने घर में बांधा समा, तू चीज बड़ी है मस्त मस्त पर नाचे सारे कंटेस्टेंट

    बिग बॉस 16 में 16 कंटेस्टेंट्स घर में जमकर गेम खेलना शुरू हो गए हैं। घर में पहली कप्तान निम्रत कौर बनी हैं। हालांकि उनको भी बिग बॉस ने फटकार लगा दी है कि वो अपना काम घर में ठीक से नहीं कर रही हैं। घर का माहौल भले ही अभी से तनाव में आ गया है लेकिन मस्ती भी कम नहीं हो रही है। अब्दु रोजिक को लोग पसंद कर रहे हैं। वो अपनी क्यूटनेस से खूब एंटरटेन कर रहे हैं। अब घर में बाहर से गेस्ट भी आना शुरू हो गए हैं। पहले गेस्ट किली पॉल तनजानिया से आए हैं। जो दुनिया भर में सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। वो और उनकी बहन हिंदी गानों पर खूब लिप सिंक करते हैं और ये गाने काफी वायरल हुए थे।

    हाल ही में जब किली पॉल इंडिया आए तो उन्हें बिग बॉस ने भी अपने घर के अंदर बुला लिया। बिग बॉस के नए प्रोमो में किली पॉल दिख रहे हैं। वो घर में बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। प्रोमो में किली पॉल जैसे ही आते हैं अब्दु रोजिक उनका स्वागत करते हैं। इसके बाद वो जैसे ही घर के अंदर जाते हैं सारे घर वाले खुशी से झूम उठते हैं। इसके बाद घर में तू चीज बड़ी है मस्त मस्त गाना चलता है और किली समेत बाकी घरवाले इस गाने पर जमकर डांस करते हैं। 

    बिग बॉस 16 में अब तक छह कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हो चुके हैं। ये पहली बार है जब दूसरे दिन ही नॉमिनेशन शुरू हो गया था। दूसरे दिन साजिद खान, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, गोरी नागोरी, गौतम विग और अब्दु को नॉमिनेट किया गया है। देखना होगा कि पहले ही दिन कौन बाहर जाता है। बिग बॉस 16 में अब तक अर्चना गौतम को ट्रोल किया जा चुका है। क्योंकि उन्होंने अब्दु रोजिक की हाइट का मजाक उड़ाया था। लोगों ने उन्हें थर्ड क्लास वुमेन तक कह दिया था।

    Tags