Big Boss 17: खानजादी और अभिषेक कुमार ने कंबल के अंदर किया किस? देखें वायरल वीडियो

    बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और खानजादी को हाल ही में कंबल के अंदर किस करते देखा गया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

    Abhishek And Khanzaadi

    Abhishek And Khanzaadi

    बिग बॉस सीजन 17 हर गुजरते दिन के साथ और भी दिलचस्प होता जा रहा है। यह शो अपने विवादों और झगड़ों से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। खैर, हाल ही में अभिषेक कुमार और खानज़ादी जो अक्सर घर के अंदर एक-दूसरे से लड़ते हुए दिखाई देते हैं वह दोनों अब कंबल के अंदर साथ नजर आए। हां, आपने उसे सही पढ़ा है! दोनों के बीच अक्सर अनबन रहती है और हर छोटी-छोटी बात पर झगड़ते रहते हैं।

    खैर, खानजादी और अभिषेक का कंबल अंदर किस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैंस उसपर जमकर कमेंट कर रहे है। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि दोनों ने कंबल के अंदर किस किया, जबकि अन्य का मानना है कि ऐसा नहीं है। एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक ने बहन बोला था ना', वहीं दूसरे ने कहा, 'बिना रिलेशनशिप में आए।'एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यार इतना तो दूरी है इनके बीच में और खानजादी के बाल भी इतनी दूर दिख रहे हैं...'। एक यूजर ने लिखा, 'बिग बॉस है ये? अश्लीलता फैला रखी है की। सॉरी रानी छी।' खैर, खानज़ादी और अभिषेक के किसिंग सीन पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया है।

    इससे पहले ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल का भी एक इंटिमेट सीन का वीडियो वायरल हुआ था। हग से लेकर किस करने तक दोनों ने कई बार अपनी हरकतों से फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। दरअसल, जब बिग बॉस ने दिल, दिमाग और दम मकानों को बंद कर दिया था और घर के सदस्यों को अपना सामान मकानों से बाहर निकालने के लिए 20 मिनट का समय दिया था उस दौरान बिग बॉस ने लगातार लाइटें ऑन और ऑफ करनी शुरू कर दी थी उसी का फायदा उठाते हुए समर्थ और ईशा एक-दूसरे को किस किया था। फैंस ने बिग बॉस 17 के घर के अंदर सभी सीमाओं को पार करने के लिए कपल को जमकर ट्रोल किया था। हाल ही में, होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को उनका अपमान करने के लिए फटकार लगाई क्योंकि उन्होंने उन्हें 20 मिनट से ज्यादा समय तक इंतजार कराया था।

    Tags